मुंगेली

बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे में कार चालक ने बाइक सवारों को मारी ठोकर…पिता की हुई मौत पुत्र घायल

रमेश राजपूत

सरगांव – बिलासपुर रायपुर नेशनल हाइवे 130 में आज सुबह 8:30 बजे के लगभग एक तेज रफ़्तार कार ने बाइक सवार पिता पुत्र को अपनी चपेट में ले लिया जिससे घायल पिता की मौत हो गई है वही पुत्र का इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बेमेतरा के भिलौनी गांव के निवासी ईश्वर वर्मा अपने पिता लतेलराम वर्मा को लेकर बाइक क्रमांक CG04-CN-9280 में मोहभट्ठा जा रहे थे,तभी बरमदेव ढाबा के आगे मोहभठ्ठा के पास कार क्रमांक CG04-KR-5505 के चालक द्वारा तेजी एंव लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर मोटर सायकल को पीछे तरफ से ठोकर मार अपनी चपेट में ले लिया गया।

जिससे दोनों पिता पुत्र बाइक से नीचे गिर गए और घायल हो गए, जिन्हें एम्बुलेंस के माध्यम सरगांव हॉस्पिटल लेकर गए जहाँ पिता लतेल राम वर्मा को मृत घोषित कर दिया गया, वही पुत्र का ईलाज किया गया। मामले में पुलिस ने कार क्रमांक CG04-KR-5505 को जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी