क्राइमबिलासपुर

बैंक मैनेजर को ब्लैकमेल कर लाखो ठगने वाले शातिर, बिलासपुर में संजोग से पकड़ाए

नासिर

बिलासपुर में बढ़ते अपराध पर नकेल कसने के लिए एसपी प्रशांत अग्रवाल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के निर्देश पर शहर के बाहर से आकर फेरी लगाने वाले व्यवसायियो पर लगातार नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि पंजाब से आए दो पुरुष और एक महिला अग्रसेन चौक के पास जेवर बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं ।उनकी गतिविधियां संदिग्ध होने की वजह से पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ा और उनसे पूछताछ शुरू की।
शुरू में तो तीनों पुलिस को इधर उधर की बातों में उलझाते रहे लेकिन फिर पुलिस ने उनका पता ठिकाना पूछा और थाना रामामंडी जालंधर पुलिस को इसकी सूचना दी तो फिर चौंकाने वाला मामला सामने आया। पता चला कि ये सभी शातिर ब्लैकमेलर है और एक बैंक मैनेजर को सुनियोजित ढंग से इन्होंने लूटा है।

तल्लम रोड जालंधर स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक के मैनेजर सुशाल वर्मा के पास सबसे पहले इन लोगों ने एक लड़की को बहाने से लोन लेने के लिए भेजा। जिसने मैनेजर से पहचान बढ़ाई और फोन पर बातचीत करने लगी। लोन के लिए बैंक मैनेजर सुशाल वर्मा को प्रॉपर्टी के निरीक्षण के लिए लड़की ने अपने घर बुलाया और जब सुशाल वर्मा उसके घर पहुंचे तो पहले से तय योजना के तहत अचानक से सात-आठ आदमी प्रकट हो गए और उन्होंने दोनों का आपत्तिजनक फोटो खींचना शुरू कर दिया और फिर उसे धमकाने लगे कि उसे बलात्कार एवं छेड़छाड़ के झूठे मामले में फंसा देंगे । बैंक मैनेजर उनकी बातों से डर गया। इन लोगों ने मैनेजर सुशील वर्मा से ब्लैकमेल कर 7 लाख 10 हज़ार रुपये लूट लिए और सब ने आपस में 2 लाख 60 हज़ार का बंटवारा कर लिया। हालांकि बाद में बैंक मैनेजर सुशाल वर्मा ने इनकी शिकायत जालंधर पुलिस से कर दी थी।

इस मामले में लिप्त 26 वर्षीय जालंधर में रहने वाली प्रिया रानी वाधवान, अश्वनी कुमार और अशोक कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है । इन्हीं लोगों ने पंजाब में बैंक मैनेजर को लूटा था। पेशेवर अपराधी यह लोग बिलासपुर में भी सोने के जेवर बेचने की फ़िराक में थे।
यह सभी बॉबी लॉज में ठहरे हुए थे। बताया जा रहा है कि यह तीनों शातिर ब्लैकमेलर बिलासपुर में अपने किसीपरिचित से मिलने आए थे। पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है। जाँच में
प्रिया रानी के पास से सोने के जेवर, अश्विनी के पास से 20,000 और अशोक कुमार के पास से 4600 रूपय, चांदी का कड़ा, ब्रेसलेट भी पुलिस ने जप्त किया है। जिसकी कीमत करीब 2 लाख 33 हज़ार 600 रुपये है। बताया जा रहा है कि पंजाब जालंधर में बैंक मैनेजर को ब्लैकमेल कर लूटने के बाद यह तीनों बिलासपुर अपने परिचित के पास घूमने आए थे लेकिन लालच में जेवर बेचने के लिए ग्राहक तलाश करने लगे और इसी वजह से पकड़े गए।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय...