मुंगेली

दूसरी शादी करने के विवाद में पति ने पत्नी को उतारा था मौत के घाट…मिट्टी तेल डालकर कर दिया था आग के हवाले

भुवनेश्वर बंजारे

मुंगेली – दूसरी पत्नी लाने के विवाद में अपनी पहली पत्नी को आग के हवाले करने वाले आरोपी को लोरमी पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला लोरमी थाना क्षेत्र अंतर्गत मसना का बताया जा रहा है। जहा संगीता तिवारी के संदिग्ध मौत के बाद आरोपी पति को गिरफ़्तार कर पुलिस ने सलाखों के पीछे भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतिका संगीता तिवारी के पिता कालिका प्रसाद पाण्डेय और भाई निकेश कुमार पाण्डेय के आरोप के आधार पर 17 जनवरी को लोरमी पुलिस ने मामला दर्ज का जांच शुरू की। जिसमे मृतिका के पति पवन तिवारी के ऊपर जान बूझकर मिट्टी तेल डालकर मौत के घाट उतारने का आरोप परिजनों ने लाया था। जहा जांच के बाद स्थानीय पुलिस ने मृतिका के पति पवन तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार दोनो दंपत्ति के बीच दूसरी पत्नि लाने की बात पर विवाद के चलते पूर्व में आरोपी पति ने माता-पिता के साथ मिलकर मृतिका को मिट्टी तेल डालकर आग के हवाले कर दिया था। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। इधर पुलिस ने आरोपी पति से पूछताछ में पता पाया कि आरोपी ने अपनी मां सुशीला तिवारी एवं पिता देवीदयाल तिवारी के साथ मिलकर अपनी पत्नी पर मिट्टी तेल डालकर आग के हवाले कर दिया। जिनके कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मिट्टी तेल का डिब्बा एवं मृतिका के जले हुए कपड़े जप्त कर आरोपी पवन तिवारी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। उक्त प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वैष्णव, उपनिरीक्षक शोभा यादव, सउनि निर्मल घोष, आरक्षक राहुल ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...