भाजपा

भाजपा सदस्यता अभियान में शामिल होने बिलासपुर पहुंचे ओपी चौधरी

आलोक

6 जुलाई से 11 अगस्त तक जारी संगठन पर्व के दौरान भारतीय जनता पार्टी नए सदस्यों को पार्टी के साथ जोड़ रही है । इसी प्रयास में लगातार बड़े चेहरे बिलासपुर पहुंच रहे हैं । इसी कड़ी में शनिवार को पूर्व आईएएस अधिकारी और विधानसभा चुनाव में खरसिया से चुनाव लड़ने वाले प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य ओपी चौधरी बिलासपुर पहुंचे। यहां वे कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग मंडलों में पहुंचे और लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। रेलवे क्षेत्र पहुंचने से पहले ओपी चौधरी नेहरू चौक के पास स्थित एक कोचिंग सेंटर भी पहुंचे जहां नई पीढ़ी को भारतीय जनता पार्टी की रीति और नीति से अवगत कराते हुए मिस्ड कॉल के माध्यम से पार्टी की सदस्यता दिलाई ।

पत्रकारों से चर्चा के दौरान ओ पी चौधरी कई मुद्दों पर बेबाक होकर बोले। पत्रकारों ने उनसे दंतेवाड़ा के लाइवलीहुड जमीन घोटाले पर सवाल किया तो ओपी चौधरी ने इसे भेदभाव पूर्ण कार्यवाही करार देते हुए कहा कि सत्य कुछ समय के लिए परेशान जरूर हो सकता है लेकिन हार नहीं सकता। दंतेवाड़ा के लाइवलीहुड की जमीन के मामले में फिलहाल जांच चल रही है। इस मामले में ओपी चौधरी का कहना है की मात्र 20- 25 लाख की जमीन में कैसे करोड़ों का घोटाला मुमकिन है। इस मामले में वे खुद के निर्दोष साबित होने का दावा कर रहे हैं, साथ ही यह भी कहा कि इस मामले में उन पर आरोप लगाने वालों के खिलाफ मानहानि का दावा करेंगे। उन्नाव रेप केस के मुद्दे पर उन्होंने साफ-साफ कहा कि जो गलत है वह हर हाल में गलत है ,चाहे उसमें उनकी ही पार्टी का कोई नेता क्यों न शामिल हो । भारतीय जनता पार्टी ने इस मुद्दे पर आरोपी कुलदीप सेंगर को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा कर यह संदेश दिया है कि वह इस तरह के लोगों को बर्दाश्त नहीं करती। बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता सेंगर की वजह से भारतीय जनता पार्टी की छवि धूमिल होने की बात उन्होंने स्वीकार की।

पत्रकारों से चर्चा के दौरान पूर्व कलेक्टर ने दावा किया कि मौजूदा प्रयासों से भारतीय जनता पार्टी की सदस्य संख्या में कम से कम 20% का इजाफा होगा। बिलासपुर पहुंचे भाजपा नेता ओपी चौधरी का स्वागत भाजयुमो द्वारा किया गया। इस मौके पर उनके साथ जिला अध्यक्ष दीपक सिंह समेत कई भाजपा नेता पूरे वक्त मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
Letest
लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन... चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसलें तबाह, नुकसान का आकलन करने खेतों में उतरीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी क... लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश, बिलासपुर में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल... सुबह का सफर बना जिंदगी का आखिरी सफर! तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, सरपंच चुनाव की हार का बदला लेने रची खूनी साजिश! 1.20 लाख की सुपारी देकर अपहरण और गला घोंटकर हत्या, बिलासपुर:- इंस्टाग्राम पर दोस्ती, यूएस मार्केट में ट्रेडिंग का झांसा... SECL के रिटायर्ड डिप्टी GM स... रातभर ड्यूटी के बाद सुबह मिली मौत की खबर! कुरेली सब-स्टेशन में करंट लगने से ऑपरेटर अमन साहू की दर्दन... सीपत की महिला अतिरिक्त तहसीलदार से फोन पर अश्लील गाली-गलौज... CM हेल्पलाइन में शिकायत करने वाले ने ह... बिलासपुर: वाजपेयी चेम्बर के ग्राउंड फ्लोर में भीषण आग, धुएं और लपटों से मची अफरा-तफरी, सामान जलकर खा...