बिलासपुर

आगामी निगम चुनाव बैलेट पेपर से कराने के संभावित फैसले को अमर अग्रवाल ने कहां घोर निराशाजनक

डेस्क

भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने आज फेस बुक लाइव कार्यक्रम में अपनों से अपनी बात की 22 वीं कड़ी में फेसबुक मित्रों से रूबरू होकर अनेक विषयों एवं मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। श्री अग्रवाल ने सर्वप्रथम गणेश चतुर्थी की प्रदेशवासियों को शुभकामनायें एवं बधाई देते हुए प्रदेश की सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस दौरान श्री अग्रवाल ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को अनेक मुद्दों पर घेरते हुए कहा कहा कि जिस प्रकार से मीडिया एवं अन्य माध्यमों के जरिए यह जानकारी मिल रही है कि प्रदेश की भूपेश सरकार स्थानीय निकायों के चुनावों ईव्हीएम से न कराकर बैलेट पेपर से कराने जा रही है। अगर इसमें सत्यतता है तो यह घोर निरशा का विषय है आज दुनिया नई तकनिकों को अपनाते जा रही है और हमें भी और अपडेट होना चाहिए तथा उल्टा बैलेट पेपर से चुनाव कराकर पीछे की ओर ले जाया जा रहा है। हमने वह दौर भी देखा है जब बैलेट पेपर के जरिए चुनावों में धांधली की जाती थी इस बार कांग्रेस को भय है अपनी हार का इसलिए वह ईव्हीएम से घबरा रही है।
आगे कड़ी में बिलासपुर नगर निगम का विस्तार तो किया साथ ही वार्डो का नए सीरे से परिसीमन भी हुआ लेकिन इसमें अनेक विसंगतिया है जिसे दूर करना आवश्यक है। श्री अग्रवाल ने वार्डो के विभाजन के पश्चात वार्डो के नामकरण में महापुरूषों के नाम विलोपित करने पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि डॉ.भीमराव अम्बेडकर, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी, रामनगर, भारत माता आदि अनेक महापुरूषों के नाम से पूर्व में वार्डो के नामकरण थे उसे विलोपित कर दिया गया है वह निंदनीय है। राज्य सरकार महापुरूषों के नाम से वार्डो को जाना जाता था उन्हें पुनः स्थापित की जाने मांग की। इस दौरान श्री अग्रवाल ने फेसबुक मित्रों लाईव चैट में पूछे गए सवालों का जवाब दिया तथा इस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए अपने मित्रों को बधाई एवं शुभकामनायें दी।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...