छत्तीसगढ़

रमन के गोठ का काट निकाला भूपेश ने लोकवाणी के रूप में

डेस्क

मौजूदा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कभी पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के रेडियो प्रसारण रमन के गोठ के बड़े आलोचक हुआ करते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात के बाद प्रदेश के तत्कालीन मुखिया डॉ रमन सिंह ने भी उसी तर्ज पर रमन के गोठ कार्यक्रम की शुरुआत की थी। जिसके माध्यम से वे प्रदेश की जनता से रूबरू होकर अपनी बातें रखते थे । अब इसी मंच का इस्तेमाल मौजूदा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी करने जा रहे हैं।

इस रविवार को वे सुबह 10:30 बजे रेडियो के माध्यम से प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे। इस विशेष कार्यक्रम का प्रसारण प्रतिमाह दूसरे रविवार को सुबह 10:30 से 10:55 तक किया जाएगा जिसका प्रसारण आकाशवाणी केंद्रों के साथ सभी एफएम रेडियो और निजी चैनलों द्वारा किया जाएगा। 25 मिनट के इस रेडियो प्रसारण को लेकर लोगों में उत्सुकता है। खुद को छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री कहने वाले भूपेश बघेल के सभी आयोजनों में छत्तीसगढ़ी पुट शामिल होता है। शायद इसीलिए उनके इस रेडियो प्रसारण कार्यक्रम का नाम लोकवाणी रखा गया है। इस रविवार सुबह 10:30 बजे लोकवाणी के पहले अंक का प्रसारण होगा। जिसका प्रसारण जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा बिलासपुर के स्वर्गीय लखीराम ऑडिटोरियम्स में किया जाएगा । जिसमें शहर के लोग शामिल होकर मुख्यमंत्री को सुनेंगे। अपने पहले लोकवाणी में मुख्यमंत्री किन मुद्दों पर बोलेंगे इसे लेकर अभी से चर्चाएं तेज हो रही है।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ...