जशपुर

बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट,

रमेश राजपूत

जशपुर – सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम कंदराई पाठ में मृत बछड़े को दफनाने के एवज में मिले रुपए के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में पिता-पुत्र ने गांव के एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने लकड़ी के बहिंगा और पत्थर से युवक के सिर पर हमला किया। गंभीर चोट लगने के बाद उपचार के लिए जशपुर ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त की सुबह ग्राम कंदराई पाठ निवासी फगुआ राम कोरवा 50 वर्ष और उसका पुत्र बृजनाथ राम कोरवा 21 वर्ष लकड़ी बेचने सन्ना आए थे। इसी दौरान सन्ना निवासी राजू ने अपने घर के मृत बछड़े को दफनाने के लिए दोनों से कहा। आरोपियों ने बछड़े को दफना दिया, जिसके बदले उन्हें रुपए मिले। इसी दौरान पंचायत भवन सन्ना के पास उनकी मुलाकात गांव के ही मृतक फगुआ राम कोरवा 30 वर्ष से हुई। बताया गया कि मृतक फगुआ राम ने बछड़े को दफनाने के एवज में मिले रुपए में अपना हिस्सा मांगा। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि आरोपी फगुआ राम 50 वर्ष और उसके पुत्र बृजनाथ ने लकड़ी के बहिंगा तथा पास पड़े पत्थर से उसके सिर पर हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गया। एंबुलेंस से जशपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई अघनू राम की रिपोर्ट पर सन्ना पुलिस ने बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का अपराध दर्ज किया। पोस्टमार्टम की शॉर्ट रिपोर्ट में सिर की चोट से हत्यात्मक प्रकृति की मृत्यु की पुष्टि होने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में अपराध स्वीकार करने और पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दोनों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का बहिंगा और पत्थर भी जब्त किया है।

error: Content is protected !!
Letest
सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर... बिलासपुर:- एक ही फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव, सिरगिट्टी में मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में