मस्तूरी

मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिरफ्तार

उदय सिंह

बिलासपुर – मस्तूरी थाना क्षेत्र के गतौरा स्थित शासकीय कम्पोजिट मदिरा दुकान में सुरक्षाकर्मियों को चाकू की नोक पर बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। ACCU बिलासपुर और मस्तूरी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने कर्ज में डूबे होने के कारण शराब दुकान में रखी नकदी लूटने की योजना बनाई थी। मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है। पुलिस के अनुसार 3 अगस्त 2026 की सुबह करीब 3:30 बजे लगभग चार नकाबपोश बदमाश काले कपड़े पहनकर गतौरा शराब दुकान पहुंचे थे। आरोपियों ने वहां तैनात सुरक्षाकर्मी साहिल राय और हरकुंवर पंकज को चाकू दिखाकर धमकाया और दुकान की चाबी मांगी।

चाबी नहीं मिलने पर आरोपियों ने हरकुंवर पंकज के सिर, माथे और हाथ पर धारदार हथियार से हमला किया तथा दोनों सुरक्षाकर्मियों के हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद बदमाशों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और ग्राइंडर कटर मशीन व छेनी से लॉकर काटने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। नकदी नहीं मिलने पर आरोपी शराब की कुछ बोतलें, सुरक्षाकर्मियों के दो मोबाइल फोन, CCTV कैमरा और DVR लेकर फरार हो गए। जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपियों ने वारदात से पहले मोपका शराब दुकान को भी निशाना बनाने की योजना बनाई थी, लेकिन आसपास चहल-पहल होने के कारण वहां से निकल गए और गतौरा पहुंचे। घटना के बाद CCTV फुटेज से बचने के लिए DVR को नदी में फेंक दिया गया था।

तकनीकी साक्ष्यों और CCTV फुटेज के विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने अनिल ध्रुव उर्फ अन्ना 24 वर्ष, पिंटू निषाद 25 वर्ष और सुशील निर्मलकर 24 वर्ष को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर मोटरसाइकिल, स्कूटी, दो मोबाइल फोन, गैस कटर, ग्राइंडर कटर मशीन, छेनी, धारदार चाकू सहित वारदात में इस्तेमाल अन्य सामान बरामद किया गया है।पुलिस के मुताबिक मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जो पूर्व में CMS Info System कंपनी में कार्यरत था और शासकीय मदिरा दुकानों से नकद राशि कलेक्शन का काम करता था। पुलिस उसकी भूमिका की भी जांच कर रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा...