बिलासपुर

हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह…बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू

रमेश राजपूत

बिलासपुर – हरेली त्योहार पर घर में पकाने के लिए लाए गए मुर्गे को लेकर शुरू हुआ मामूली पारिवारिक विवाद देखते ही देखते खूनी झड़प में बदल गया। मुर्गे के आकार को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। चाकू के वार से घायल युवक को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मोपका पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका चौकी अंतर्गत ग्राम चिल्हाटी का है। यहां रहने वाला सूरज धनवार रोजी-मजदूरी करता है। उसने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार को काम पर गया हुआ था। इसी दौरान उसका छोटा भाई रुपेश धनवार हरेली त्योहार के लिए घर में पकाने मुर्गा लेकर आया था। वहीं उनका बड़ा भाई गौतम भी अपने घर के लिए मुर्गा लेकर आया था। बताया जा रहा है कि रुपेश का मुर्गा बड़ा था, जबकि गौतम का मुर्गा अपेक्षाकृत छोटा था। इसी बात को लेकर गौतम की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों ने उससे रुपेश की तरह बड़ा मुर्गा लाने की बात कही। यह बात गौतम को नागवार गुजरी और वह नाराज होकर रुपेश से विवाद करने लगा। विवाद बढ़ने पर रुपेश ने विरोध किया, जिसके बाद गौतम ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। हमले में रुपेश गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया। परिजन उसे तत्काल सिम्स लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। सूचना मिलने पर मोपका पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के कारणों तथा विवाद के पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर... बिलासपुर:- एक ही फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव, सिरगिट्टी में मचा हड़कंप, पुलिस जुटी जांच में सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज...