बिलासपुर

लखराम एनीकट के तेज बहाव में गायब हुआ छात्र…चप्पल निकालने कूदा था पानी में, छात्र को ढूंढने चलाया जा रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

उदय सिंह

बिलासपुर– खारंग नदी पर लखराम में बने एनीकट में गिरे चप्पल को निकालने के लिए 11वीं का छात्र कूद गया और पानी के तेज बहाव में गायब हो गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और उसकी तलाश में जुट गई लेकिन अंधेरा होने की वजह से छात्र की तलाश पूरी नही हो पाई, जिसे अब शनिवार की सुबह ढूंढा जाएगा। मामले में मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर क्षेत्र के चोरहा देवरी में रहने वाला शरद शिकारी लखराम स्कूल में 11वीं का छात्र है। शुक्रवार की सुबह वह खारंग नदी पर बने एनीकट को पार कर रहा था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान उसका चप्पल एनीकट में गिर गया। वह चप्पल निकालने के लिए पानी में कूद गया। आसपास के लोगों ने बताया कि छात्र कुछ देर तक पानी में तैर रहा था। इसके बाद वह पानी के तेज बहाव में गायब हो गया। छात्र के गायब होने की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। छात्र के परिजन और गांव के लोग बड़ी संख्या में एनीकट के पास पहुंच गए। गांव के लोगों ने तत्काल ही गायब छात्र की तलाश शुरू कर दी। इधर रतनपुर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। साथ ही घटना की जानकारी एसडीआरएफ की टीम को दी गई। एसडीआरएफ की टीम ने गायब छात्र की तलाश शुरू कर दी, लेकिन देर शाम तक छात्र को नहीं ढूंढा जा सका था। अब शनिवार की सुबह उसकी तलाश फिर से शुरू की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर...