बिलासपुरभाजपा

भाजपा सदस्यता अभियान को धार देने पदाधिकारियो की बैठक

डेस्क

रविवार शाम को भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मंडल के पदाधिकारियो, पार्षद , सदस्यता प्रभारी एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक भाजपा मंडल के कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय भाजपा के आह्वान के अनुसार सदस्यता कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा करते हुए मंडल के जोन प्रभारी मनीष अग्रवाल ने उपस्थित सभी कार्यकर्ता को कहां कि हम सभी अपने-अपने वार्डों में बूथ स्तर पर जनता को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाने के लिए प्रेरित कर अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बनाएं। इसी परिपेक्ष में सदस्यता अभियान के तहत प्रदेश के पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल मंडल के प्रत्येक वार्ड में आगामी दिनों में स्वयं आकर जनता को पार्टी की सदस्यता दिला कर भाजपा परिवार में सम्मिलित करेंगे।

इस अवसर पर मंडल के सदस्य प्रभारी रमेश लालवानी ने बताया कि सदस्यता कार्यक्रम 6 जुलाई से प्रारंभ हो गया है जो कि 11 अगस्त तक चलेगा। सदस्यता का सत्यापन तथा मंडल में बूथ के अनुसार रजिस्टर 30 अगस्त 2019 तक तैयार करना होगा। यह रजिस्टर जिला एवं प्रदेश कार्यालय मैं परीक्षण उपरांत राष्ट्रीय भाजपा कार्यालय भेजा जाएगा। रमेश लालवानी ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि समय सीमा के अंदर निश्चित रूप से सदस्यता कार्यक्रम संपन्न कराएं। भाजपा की सदस्यता ऑनलाइन दी जा रही है। एक मोबाइल सेट से परिवार के चार व्यक्तियों को सदस्य बनाया जा सकता है। इसके साथ ही साथ वार्डों के अंदर आप और हम सभी को पहुंचकर सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा परिवार से जुड़ने वाले लोगों को सदस्य बनाना है। इसके उपरांत सक्रिय कार्यकर्ताओं की सक्रिय सदस्यता का कार्यक्रम आगामी तिथि में चालू किया जाएगा।

बैठक में प्रमुख रूप से मंडल महामंत्री अजीत सिंह भोगल आनंद दुबे श्याम जी भाई पटेल लक्ष्मीनारायण कश्यप अनुज टंडन अंजना वर्मा संजय गुप्ता मधुबाला टंडन सुकांत वर्मा सीमा पांडे कार्तिक यादव कमल जैन त्रिलोचन सिंह प्रकाश त्रिवेदी सुरजीत सिंह चावला सीमा कुटिया रे कुलदीप सिंह चावला सोनाली सरकार पिंकी नागमणि चंद्रकांत पटेल सुखविंदर सिंह बिट्टू पप्पू ठाकुर किशोर कछवाहा अभिषेक राम मुकेश भारत आशीष कश्यप राजेंद्र राजपूत दीपक श्रीवास्तव विकास शुक्ला प्रसाद देशमुख मन भजन टंडन गैंदलाल खार से रोहित माणिक मनोज यादव सीएल दुबे राहुल पमनानी अमित चतुर्वेदी देवेंद्र गोस्वामी सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी