अवर्गीकृत

मुंगेली के श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में फहराया गया तिरंगा, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मोहा मन

आकाश दत्त मिश्रा

आजादी के इस पर्व को पूरे देश मे जहां हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, वहीं छत्तीसगढ़ के मुंगेली में इस वर्ष स्थानीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में 73 स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सरगुजा क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुलाब कमरो ने ध्वजारोहण किया।

इस दौरान जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी समेत जिलावासी भी मौजूद रहे व सभी ने देश की शान तिरंगे को सलामी दी,साथ ही स्वतंत्रता दिवस के गौरवशाली इतिहास व देश की आजादी को याद किया। मुख्य अतिथि गुलाब कमरो द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रदेशवासियों को दिये गये संदेश का वाचन किया गया तत्पश्चात गुब्बारे व कबूतर नीले आसमान में छोड़े साथ ही हर्ष फायर के साथ आकर्षक परेड द्वारा सलामी दी गई

जिसमे पुलिस बल,एनसीसी कैडिट और स्काउट गाईड के साथ जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राएं शामिल थी । स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथी गुलाब कमरो ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिजनों से मुलाकात भी की। साथ ही जिले के अलग अलग स्कूल से आए स्कूलीय छात्र छात्राओं व बच्चों के द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई समारोह के आखिर में पुरुस्कार वितरण किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी