बिलासपुर

कालोनी में घुस रहे ट्रक का डाला बिजली तार से टकराया…दो गंभीर

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर के कानन पेंडारी क्षेत्र के पास स्थित न्यू टाउन कॉलोनी में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जब कॉलोनी के भीतर प्रवेश कर रहे एक ट्रक का डाला अचानक ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार से टकरा गया। तार के संपर्क में आते ही पूरे ट्रक में करंट दौड़ गया, जिससे चालक सहित उसे बचाने पहुंचे एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों घायलों का इलाज सिम्स अस्पताल में जारी है। मिली जानकारी के अनुसार न्यू टाउन कॉलोनी में इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा है। इसी दौरान ट्रक चालक विजेंद्र कौशिक अपने वाहन से कॉलोनी के अंदर सामग्री लेकर जा रहा था। बताया जा रहा है कि चालक का ध्यान भटकने के कारण उसे ऊपर लटके बिजली तार का अंदाजा नहीं लग पाया और ट्रक का डाला सीधे हाई वोल्टेज लाइन से जा टकराया। संपर्क होते ही ट्रक में तेज करंट फैल गया, जिससे चालक बुरी तरह झुलस गया। घटना के दौरान पास मौजूद राम प्रसाद यादव चालक को बचाने के लिए आगे आए, लेकिन वे भी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत बिजली सप्लाई बंद कराई और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सिम्स अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि चालक की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि राम प्रसाद की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद कॉलोनी में बिजली तारों की ऊंचाई और सुरक्षा को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण क्षेत्रों में लटकते बिजली तारों को सुरक्षित ऊंचाई पर शिफ्ट किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों की पुनरावृत्ति न हो।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज... मस्तूरी ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी सहायिका भर्ती....आवेदन 18 मई तक,