बिलासपुर

बिलासपुर: घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन अलर्ट…छापेमारी जारी, एक दुकान से 78 सिलेंडर जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। कलेक्टर संजय अग्रवाल की समीक्षा बैठक के बाद खाद्य विभाग ने शहर में विशेष जांच अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में बुधवार को खाद्य विभाग की टीम ने महामाया चौक के पास स्थित श्री महामाया दुकान में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडर जब्त किए।

कार्रवाई के दौरान टीम को मौके से कुल 78 सिलेंडर मिले। इनमें 70 खाली घरेलू एलपीजी सिलेंडर, 2 भरे हुए घरेलू सिलेंडर और 3 कमर्शियल सिलेंडर शामिल हैं। एक ही स्थान पर इतनी बड़ी संख्या में सिलेंडर मिलने से अधिकारियों ने इसे संदिग्ध मानते हुए सभी सिलेंडरों को जब्त कर लिया। खाद्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक कलेक्टर के निर्देश पर जिले में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध रिफलिंग पर नजर रखने के लिए विशेष टीम गठित की गई है। खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर के निर्देशन में यह टीम लगातार अलग-अलग स्थानों पर जांच कर रही है।

एएफओ राजीव लोचन तिवारी ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि महामाया चौक स्थित उक्त दुकान में बड़ी संख्या में घरेलू गैस सिलेंडर जमा किए गए हैं, जिसके आधार पर छापेमारी की गई। सूत्रों के अनुसार जब टीम मौके पर पहुंची तो दुकान बंद थी और उस पर ताला लगा हुआ था। अधिकारियों द्वारा दुकान खुलवाने के लिए कहने पर संचालक और वहां मौजूद लोग टालमटोल करते रहे। इसके बावजूद विभाग की टीम ने कार्रवाई जारी रखते हुए दुकान खुलवाई और अंदर जांच की। जांच में बड़ी संख्या में सिलेंडर मिलने पर उन्हें जब्त कर लिया गया। खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर ने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग और अवैध रिफलिंग पूरी तरह प्रतिबंधित है।

इस तरह की गतिविधियां न केवल नियमों का उल्लंघन हैं बल्कि आम उपभोक्ताओं को भी नुकसान पहुंचाती हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महामाया चौक में हुई इस कार्रवाई के बाद अवैध गैस कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। खाद्य विभाग ने संकेत दिए हैं कि शहर और जिले के अन्य क्षेत्रों में भी जांच अभियान जारी रहेगा।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी : कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए पति-पत्नी, दोनो की दर्दनाक मौत से गांव में पसरा ... पड़ोसियों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग पर चाकू से हमला.. सकरी थाना क्षेत्र में फिर हुई ... तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत…एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया शव, VIDEO:- जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट, हेल्पर की मौत… दर्दनाक हादसे का वीडियो आ... 1.77 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार...शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगाया था करोड़ों... रामबोड़ कुसुम प्लांट में हादसा, मेंटेनेंस के दौरान तीन कर्मचारी झुलसे... 2 अपोलो में भर्ती, 1 रायपुर... वारंट तामील में लापरवाही पड़ी भारी... तात्कालीन सिरगिट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस सस्पेंड... VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी,