मस्तूरी

मस्तूरी: ढाबा संचालक के घर से 6.50 लाख का माल उड़ाने वाला रिश्तेदार गिरफ्तार…. कब्जे से गहने सहित 79 हजार नगदी बरामद

उदय सिंह

मस्तूरी – नेशनल हाइवे 49 में मोहतरा चौक स्थित जनता ढाबा के संचालक के घर से उसी के रिश्तेदार ने सोने चांदी के गहने कीमती 3.50 लाख सहित 3 लाख रुपए नगद की चोरी को अंजाम दिया था, मामले में प्रार्थी जितेंद्र कुमार खांडेकर ने इसकी चोरी की शिकायत मस्तूरी थाने में दर्ज कराई थी, जिसमें उसने अपने रिश्तेदार देव सिंह दिनकर पर ही चोरी का संदेह जाहिर किया था।

मामले में मस्तूरी पुलिस ने आरोपी युवक देव सिंह दिनकर को उसके निवास ग्राम पामगढ़ से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है, जिससे 3.50 लाख कीमती गहनों और 79 हजार रुपए मात्र को बरामद किया है, शेष रकम में से आरोपी ने मोबाईल, बैग और जूता खरीद लिया था, वही शराब के नशे में खर्च करना बताया है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी