रायगढ़

5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह…गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी,

रमेश राजपूत

रायगढ़ – जिले के कापू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुम्हीचुआ में हुए अंधे हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। उधारी के महज 5 हजार रुपये को लेकर पनपी रंजिश ने युवक की जान ले ली। पुलिस ने मामले में आरोपी करमसाय नागेसिया 42 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, 27 अप्रैल को देवव्रत तुरी 30 वर्ष का शव उसके निर्माणाधीन मकान के पीछे बाड़ी में संदिग्ध अवस्था में मिला था। सूचना पर कापू पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने और गले की हड्डी टूटने से मौत की पुष्टि होने पर हत्या का मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए और परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की, लेकिन शुरुआती दौर में कोई ठोस सुराग नहीं मिला। इसी बीच पुलिस को मृतक और गांव के ही करमसाय नागेसिया के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर लंबे समय से विवाद की जानकारी मिली। संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

आरोपी ने बताया कि देवव्रत ने उससे करीब छह साल पहले 5 हजार रुपये उधार लिए थे, जिसे वह वापस नहीं कर रहा था। इसी बात को लेकर उसके मन में गुस्सा और रंजिश थी। घटना की रात 26 अप्रैल को आरोपी ने देवव्रत को घर के पास अकेला देखकर उसका पीछा किया और दरवाजे के पास पकड़कर मुंह व गला दबा दिया। जमीन पर पटककर तब तक दबाए रखा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। बाद में शव को घर के पीछे फेंककर साक्ष्य छिपाने की कोशिश की। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में कापू पुलिस टीम ने इस अंधे हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि विवादों का समाधान कानून के दायरे में रहकर करें, कानून हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी