बिलासपुर

बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल…. छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या, सरकंडा इलाके में सनसनी,

उदय सिंह

बिलासपुर – न्यायधानी में अपराध का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका चौक का है, जहां एक मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया और बीच-बचाव करने पहुंचे युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अभिषेक यादव पिता संतोष यादव उम्र 22 वर्ष निवासी मोपका गुड़ी मोहल्ला के रूप में हुई है। अभिषेक बीए सेकेंड ईयर का छात्र था। घटना रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है, जब मोपका चौक में ओमप्रकाश यादव पिता बड़े गुड्डू उम्र 16 वर्ष का कुछ लोगों से विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया और करीब 5 आरोपियों ने मिलकर ओमप्रकाश के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी।

अपने छोटे चचेरे भाई को पिटता देख अभिषेक यादव बीच-बचाव करने मौके पर पहुंचा। लेकिन आरोपियों का गुस्सा इतना बढ़ चुका था कि उन्होंने अभिषेक को ही निशाना बना लिया। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों में से एक ने चापड़ निकालकर अभिषेक के गले पर जानलेवा वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से अभिषेक लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। इधर, जान बचाकर भागे छोटे भाई ओमप्रकाश को भी आरोपियों ने दौड़ा लिया। वह किसी तरह जान बचाते हुए नजदीकी पुलिस चौकी पहुंचा और अंदर घुसकर अपनी जान बचाई।

आरोपियों का दुस्साहस इतना था कि वे चौकी तक उसका पीछा करते पहुंचे, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की खबर फैलते ही गुस्साए परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुँचे जिन्होंने उम्मीद में तत्काल अभिषेक को अपोलो हॉस्पिटल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया, इधर आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोग थाने पहुंच गए और करीब 50 से 60 लोगों ने मिलकर थाना का घेराव कर दिया। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर प्रदर्शन किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी सीपत क्षेत्र के सेलर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। मौके पर एएसपी शहर, सीएसपी सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि स्थिति को नियंत्रित रखा जा सके। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है, इस घटना ने एक बार फिर शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ... पेपर लीक और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में तिफरा में गरजी कांग्रेस...केंद्र सरकार के खिलाफ जो... शराबी युवक का आतंक...मोहल्ले में आने से रोका था राजमिस्त्री पर किया धारदार हथियार से हमला, पचपेड़ी:- शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने उतरा युवक लापता, तीन जिलों की पुलिस और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्च... घर के सामने से चोरी हुई वर्ना कार का कोरी डेम के पास एक्सीडेंट, वाहन छोड़कर भागे चोर... पुलिस जांच म...