बिलासपुर

क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला…युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र में क्रिकेट टीम की आपसी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया, जहां एक युवक पर कैची से जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी रवि कुमार सोनी निवासी आरएसके एकेडमी के पास, महामाया चौक सरकंडा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र अनुभव सोनी 20 वर्ष क्रिकेट खिलाड़ी है और वर्ष 2025 में उसका चयन विश्वविद्यालय टीम में हुआ था। इसी बात को लेकर टीम के कप्तान राज पाली उससे रंजिश रखता था। घटना 1 मई 2026 की रात करीब 10:30 बजे की है, जब अनुभव सोनी अपने भाई के साथ घूमने निकला था और दोस्त असद खान के पास रुक गया। इसी दौरान आरोपी राज पाली ने फोन कर उसे आरएसके एकेडमी के पास बुलाया। जैसे ही वह वहां पहुंचा, पहले से मौजूद राज पाली और रिशु ठाकुर ने उसे मां-बहन की गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर राज पाली ने अपने पास रखी कैची से अनुभव के बाएं आंख और गले के पास वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे तत्काल प्रथम अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।पुलिस ने मामले में आरोपी राज पाली और रिशु ठाकुर के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी