बिलासपुर

फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार…चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – चकरभाठा थाना क्षेत्र में एक फर्नीचर दुकान के भीतर युवक पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी मुकेश राजभर, जो गणेश फर्नीचर नयापारा चौक चकरभाठा में बढ़ई का काम करता है, उसने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह 1 मई 2026 की शाम करीब 7:30 बजे अपनी दुकान पर काम कर रहा था। इसी दौरान विकास नगर निवासी नवीन ध्रुव वहां पहुंचा और पुरानी बात को लेकर विवाद करने लगा। आरोपी ने मुकेश पर फोन से गाली देने का आरोप लगाते हुए मां-बहन की अश्लील गालियां दीं। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने जेब में रखे चाकू जैसे धारदार हथियार से मुकेश के पेट के बाएं हिस्से पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया और खून निकलने लगा। घटना के दौरान मौके पर मौजूद अन्य ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला। बताया जा रहा है कि आरोपी ने जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की शिकायत पर चकरभाठा पुलिस ने आरोपी नवीन ध्रुव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 296 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने बांधा स... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग...