मस्तूरी

खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वसूली, वीडियो वायरल,

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के मस्तूरी क्षेत्र में किसानों को निशाना बनाकर ठगी का एक नया और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। रामसा बायोटेक नामक कंपनी के नाम पर कुछ संदिग्ध एजेंट किसानों से 1500 रुपए की अवैध वसूली कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि ये लोग बाकायदा रसीद भी दे रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को शुरुआत में यह प्रक्रिया वैध प्रतीत होती है। मामले का खुलासा तब हुआ जब एक जागरूक किसान को इस वसूली पर संदेह हुआ। किसान ने एजेंटों से कंपनी का पूरा विवरण और रजिस्ट्रेशन संबंधी दस्तावेज मांगे, लेकिन सवाल पूछे जाने पर बाइक सवार दोनों एजेंट मौके से फरार हो गए। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दो युवक रामसा बायोटेक लिखी पर्ची के साथ नजर आ रहे हैं और रजिस्ट्रेशन के नाम पर पैसे की मांग करते हैं, जब वह फंस जाते है तो कंपनी का प्रचार करने का हवाला देते है। ग्रामीणों के अनुसार, यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की ठगी सामने आई हो।

पिछले वर्ष भी इसी तरह कुछ लोग क्षेत्र में घूम-घूमकर किसानों से सीधे कंपनी से खाद दिलाने का झांसा देकर पैसे वसूल कर फरार हो गए थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इस बार भी कई किसान इस ठगी के शिकार हो चुके होंगे। गौरतलब है कि ठग अब नए-नए तरीके अपनाकर ग्रामीण और किसानों को निशाना बना रहे हैं। नकली रसीद, कंपनी का नाम और भरोसेमंद दिखने वाले तरीके अपनाकर वे लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। किसानों को सतर्क होना पड़ेगा किसी भी अज्ञात व्यक्ति या एजेंट को नकद भुगतान करने से पहले उसकी वैधता की जांच अवश्य करें। केवल अधिकृत दुकानों और सरकारी मान्यता प्राप्त केंद्रों से ही खाद एवं बीज की खरीदारी करें। इस मामले में अब कृषि विभाग और स्थानीय प्रशासन की भूमिका अहम हो जाती है, जिनके नाक के नीचे ऐसे एजेंट अवैध वसूली को अंजाम दे रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल