बिल्हा

बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट… जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल?

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जनगणना कार्य में लगे शिक्षक के साथ ग्रामीण के द्वारा मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है यह पूरा मामला बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम घोघरा का बताया जा रहा है जहां शनिवार सुबह करीब 10 बजे शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला उड़नताल में पदस्थ शिक्षक नेतराम पैकरा अपनी जनगणना ड्यूटी करने ग्राम घोघरा पहुंचे थे। जहां वहां ग्राम के मकान नंबर 141 में राम करेस चतुर्वेदी के घर के पास गांव के ही निर्मल सतनामी मौके पहुँचा और शिक्षक के साथ तुम यहां क्या कर रहे हो कहते हुए शिक्षक के साथ मारपीट की। इस दौरान प्रार्थी शिक्षक ने जन गणना ड्यूटी के बारे उसे जानकारी देने का प्रयास किया।

इसके बाद भी आरोपी द्वारा शिक्षक की एक ना सुनते हुए उसका आई डी कार्ड को फाड़ दिया। इधर मामले की जानकारी देने शिक्षक पंचायत भवन पहुंचा। जहां पर भी आरोपी द्वारा गांव के सरपंच के सामने ही शिक्षक का कॉलर पकड़ उसे देख लेने की बात कहकर धमकी दे डाली। इस दौरान वहां मौजूद अन्य लोगो ने बीच बचाव किया। जिसके बाद शिक्षक दगौरी जाने निकला जिसका आरोपी ने रंजिश पूर्व चुराघाट तक पीछा किया। वहीं मामले में प्रार्थी शिक्षक ने अपने उच्च अधिकारियों को सूचना देकर उनके मार्गदर्शन में थाना बिल्हा में पूरे घटना की शिकायत दर्ज कराई है। जहां पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...