छत्तीसगढ़

अजीत जोगी नहीं है आदिवासी,हाई पावर कमेटी ने दावे को किया खारिज

डेस्क

छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस सुप्रीमो की जाति का मामला लंबे वक्त से सुर्खियों में है। कोर्ट में लंबित इस मामले में कई बार खुद अजीत जोगी के लिए आए नरम गरम फैसले कभी उन्हें राहत देते हैं तो कभी उनकी मुश्किलें बढ़ा देते हैं । विधानसभा चुनाव में अपेक्षित सफलता नहीं पाने के बाद राजनीतिक वनवास झेल रहे अजीत जोगी के लिए एक और बुरी खबर राजधानी रायपुर से आई है। जाति मामले मे पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मामले की जांच कर रही आदिम जाति विभाग के सचिव डी डी सिंह की अध्यक्षता वाली हाईपावर कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में अजीत जोगी को आदिवासी नहीं माना है। हाईपावर कमेटी ने अजीत जोगी के सभी जाति प्रमाण पत्रों को निरस्त कर दिया है। कमेटी ने तय किया है कि जोगी को अनुसूचित जनजाति के लाभ की पात्रता नहीं होगी। हाईपावर कमेटी ने छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग (सामाजिक प्रास्थिति के प्रमाणीकरण का विनियमन) नियम 2013 के नियम 23 (3) एवं 24 (1) के प्रावधानों के तहत कार्यवाही के लिए बिलासपुर कलेक्टर को निर्देशित किया है। वहीं नियम 2013 के नियम 23(5) के प्रावधानों के तहत उप पुलिस अधीक्षक को प्रमाण पत्र जप्त करने के निर्देश दिए हैं।

जाहिर है इस फैसले से अजीत जोगी की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी। वे खुद को आदिवासी नेता की तौर पर प्रोजेक्ट करते रहे हैं। वैसे भी माना जा रहा है कि मरवाही के अलग जिला बन जाने से क्षेत्र में उनकी पैठ कम हुई है। अब अगर वे गैर आदिवासी भी करा दे दिए जाते हैं तो फिर यह करेला पर नीम चढ़ा साबित होगा।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी