क्राइमरेलवे

अवैध टिकट वेंडर के खिलाफ रेलवे की कार्यवाही

आलोक

मंडल सुरक्षा विभाग द्वारा ई-टिकट का अवैध व्यापार कारोबार करने वालों को पकडने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कडी में रेलवे सुरक्षा बल को प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक 03 जून 2019 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट निरीक्षक श्री एस.के.यादव, अपराध गुप्तचर शाखा अनूपपुर के निरीक्षक श्री आर.पी.सिंह एवं अम्बिकापुर रेलवे सुरक्षा बल के सदस्यों द्वारा ई-टिकट का अवैध व्यापार करते हुए रवि कुमार बुधिया वल्द-राजेन्द्र बुधिया उम्र-42 वर्ष,, निवासी सदररोड, कंचन ज्वेलर्स के सामने थाना सिटी कोतवाली जिला सरगुजा को, गांधी चैक निगम काम्प्लेक्स के प्रथमतल में स्थित रामा एसोसिएट रेलवे टिकट काउंटर से पकडा गया।इस दौरान उसके कम्प्यूटर की जांच की गई। जांच के दौरान वर्तमान में यात्रा की जाने वाली 08 नग टिकट कीमत 14,255 रूपये प्राप्त हुआ। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह अपनी 13 पर्सनल आई से कुल 1054 नग टिकट कीमत 14,25,910 रूपये का अवैध व्यापार किया है। उसके दुकान से नकद 5000 रूपये, कम्प्यूटर, प्रिंटर, माोबाइल एवं 03 आर्डर बुक जप्त की गई। उसके खिलाफ रेल अधिनियम की धारा 143 के तहत रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट अम्बिकापुर द्वारा उसकी गिरफ्तारी की गई।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार