बिलासपुर

नगर पालिका बोदरी की सीएमओ और बाबू एसीबी के हत्थे चढ़े….नक्शा पास करने के बदले ले रहे थे 12000 रुपए की रिश्वत,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के बोदरी नगर पालिका में भ्रष्टाचार का एक गंभीर मामला सामने आया है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो बिलासपुर ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर पालिका की मुख्य नगर पालिका अधिकारी भारती साहू और उनके बाबू सुरेश सीहोरे को 12 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों पर मकान का नक्शा पास करने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है। मिली जानकारी के अनुसार, नूतन चौक सरकंडा, बिलासपुर निवासी वेदराम निर्मलकर ने 12 दिसंबर 2025 को एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि उन्होंने बोदरी नगर पालिका में मकान का नक्शा पास कराने के लिए आवेदन दिया था।

इस दौरान बाबू सुरेश सीहोरे द्वारा 20 हजार रुपए का डिमांड ड्राफ्ट और 47,257 रुपए की वैधानिक फीस जमा कराने के साथ-साथ अलग से 15 हजार रुपए रिश्वत की मांग की गई। रिश्वत देने के बजाय वेदराम निर्मलकर ने एसीबी से संपर्क किया। शिकायत के सत्यापन के दौरान बाबू सुरेश सीहोरे और सीएमओ भारती साहू द्वारा रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। बातचीत के दौरान 15 हजार रुपए की जगह 12 हजार रुपए में सौदा तय हुआ। इसके बाद एसीबी ने ट्रैप की योजना तैयार की।आज 17 दिसंबर को शिकायतकर्ता को 12 हजार रुपए के साथ नगर पालिका कार्यालय बोदरी भेजा गया।

जैसे ही शिकायतकर्ता ने रिश्वत की रकम बाबू सुरेश सीहोरे को सौंपी, पहले से तैनात एसीबी टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बाबू और सीएमओ को पकड़ लिया। रिश्वत की राशि बाबू के पास से बरामद कर ली गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से नगर पालिका कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। एसीबी द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। एसीबी की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्...