बिलासपुर

शिक्षा विभाग: वायरल ऑडियो मामले में बिल्हा बीईओ ऑफिस का सहायक ग्रेड-02 निलंबित…डीईओ ने की कार्रवाई

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बिल्हा में पदस्थ सहायक ग्रेड-02 अनूपम शुक्ला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई उनके विरुद्ध प्राप्त शिकायत और जांच प्रतिवेदन के आधार पर की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, अनूपम शुक्ला के खिलाफ एक वायरल ऑडियो को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस शिकायत की जांच विकासखंड शिक्षा अधिकारी बिल्हा द्वारा की गई, जिसकी रिपोर्ट 17 दिसंबर 2025 को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को प्रस्तुत की गई। जांच में सामने आया कि वायरल ऑडियो में अनूपम शुक्ला और एक महिला के बीच बातचीत प्रतीत होती है, जिसमें चिकित्सा प्रतिपूर्ति देयक से संबंधित जानकारी देने से इनकार किए जाने की बात कही गई है।

यह आचरण शासकीय सेवा नियमों के विपरीत पाया गया। जांच रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया कि दो वर्षों तक चिकित्सा प्रतिपूर्ति देयक को समय-सीमा में सक्षम अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया गया, जो स्वेच्छाचारिता एवं लापरवाही को दर्शाता है। उक्त कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 03 के प्रतिकूल मानते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबन की कार्रवाई की।
निलंबन अवधि में अनूपम शुक्ला का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कोटा निर्धारित किया गया है। इस दौरान वे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते के पात्र होंगे। जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में अनुशासन एवं पारदर्शिता बनाए रखने का संदेश दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्...