बिलासपुर

चोरी के कबाड़ के साथ दो आरोपी पकड़ाए, स्वराज माजदा को भी पुलिस ने किया जप्त

डेस्क

शहर और शहर के आसपास कबाड़ीओं पर पुलिस की नकेल कस चुकी है लिहाजा अब शहर के बाहर से कबाड़ का धंधा संचालित किया जा रहा है। मगर पुलिस की निगाह ऐसे कबाड़ीयो पर बनी हुई है । एक बार फिर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अकलतरा की ओर से चोरी का कबाड़ लेकर मनोज ट्रांसपोर्ट की स्वराज माजदा क्रमांक सीजी 11 ak-74 46 आ रही है। पुलिस की एक टीम बनाकर संदेहास्पद स्वराज माजदा को लाल खदान बाजार के पास रोका गया। गाड़ी चालक से गाड़ी में मौजूद कबाड़ की जानकारी ली गई तो वह गोलमोल जवाब देने लगा।

स्वराज माजदा में लोहे के एंगल, रॉड, पाइप, कूलर, बॉडी, टीना, टप्पर आदि भरे हुए थे। जिस के संबंध में कोई भी दस्तावेज चालक पेश नहीं कर पाया। चोरी की कबाड़ की आशंका में अकलतरा निवासी नागेश्वर प्रसाद यादव और कुलदीप भारद्वाज को तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जप्त कबाड़ की अनुमानित कीमत 24000 रुपये बताई जा रही है । वहीं कबाड़ का परिवहन करने वाले स्वराज माजदा को भी पुलिस ने जप्त कर लिया है, जिसकी कीमत दस लाख रुपए आंकी गई है। कबाड़ के साथ पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ तोरवा पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस...