रायपुर

प्रदेश में 12 नए कोरोना पॉजिटिव मामले, मुंगेली, बिलासपुर और कांकेर से सामने आए केस…प्रदेश में संक्रमितों की संख्या हुई 381

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – प्रदेश में सिलसिलेवार आ रहे कोरोना पॉजिटिव के मामले थमने का नाम ही नही ले रहे है। गुरुवार को प्रदेश के तीन जिलों से 12 नए मामले सामने आए है। जिसमे मुंगेली जिले के 9 पॉजिटिव मरीज तो बिलासपुर से दो और कांकेर जिले से एक पॉजिटिव मरीज की पुष्टि रायपुर एम्स से हुई है। आपको बता दे इन मरीजो को मिलाकर अब प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या बढ़कर 381 हो चुकी तो वही एक्टिव मरीजो की संख्या 298 पहुँच गई। जबकि इस महामारी से केवल 83 मरीज ही स्वस्थ हो पाए है। इसके साथ बिलासपुर जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या 45 हो चुकी है जिनमे से एक मरीज स्वस्थ हो गई है। साथ ही कांकेर में भी एक नए मामले आने से कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या 13 पहुँच गई है।

कोरोना के सर्वाधिक मामले मुंगेली जिले से…
प्रदेश में अब तक जितने मामले कोरोना के सामने आए है। उनमें से सबसे टॉप पर मुंगेली जिला है। जहाँ कोरोना मरीजो की संख्या 79 हो गई है। जिसके साथ प्रदेश के सभी जिलों में से सबसे ज्यादा कोरोना मरीज मुंगेली के है। जहाँ बीते कुछ ही दिनों में यहाँ कोरोना का जबरदस्त विस्फोट हुआ है, जिससे पूरा प्रदेश सहम गया है। 

बिलासपुर के मस्तूरी ब्लॉक से फिर मिले नए मामले..
न्यायधानी में कोरोना के फिर पॉजिटिव मरीज मिले है। गुरुवार को जो दो मामले सामने आए है। वह मस्तूरी ब्लॉक के बताए जा रहे है। जिसमें एक पुरुष जिसकी उम्र 40 और दूसरी मरीज 53 वर्षीय महिला है। जिन्हें कोविड 19 हॉस्पिटल बिलासपुर लाने की तैयारी की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पंजाब से जुड़ा हेरोइन नेटवर्क ध्वस्त...तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 34 ग्राम... केंद्रीय बजट 2026 छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और विकासोन्मुख...डिप्टी सीएम अरुण साव और केंद्रीय बजट प्... खेल, अनुशासन और प्रतिभा का उत्सव... सांदीपनी एकेडमी में तीन दिवसीय खेल पर्व का भव्य समापन रतनपुर:- ब्रह्म मुहूर्त से चालू हुआ मांघी पूर्णिमा स्नान... माघ पूर्णिमा पर उमड़े भक्त,हजारों श्रद्ध... रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों से बिक्री करने वाले संगठित गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 आ... धान बिक्री टोकन नहीं मिलने से परेशान किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा...पुलिस ने किया रेस्क्यू,भेजा गया ज... शहर के दो तालाबों से अवैध मिट्टी का खनन और वायरल ऑडियो... खनिज माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की उठी मांग, VIDEO: जांजगीर-चांपा: पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दहशत फैलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़…दो रातों में पांच जगह ... बीएनआई बिलासपुर व्यापार एवं उद्योग मेला 2026: व्यापार, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार का भव्य आयोजन मस्तूरी: धनगवां पंचायत के राशन वितरण में अनियमितता.....महीना बीतने को और नही बंटा है राशन, अंगूठा लग...