बिलासपुर

बिलासपुर में नहीं थम रहे मामूली विवाद में खूनी हमले…गणेश चौक में युवक पर धारदार हथियार से हमला

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर में चाकूबाजी जैसी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के चिंगराजपारा स्थित गणेश चौक का है, जहां पुरानी रंजिश और विवाद के चलते दो युवकों ने मिलकर एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी गिरीश यादव निवासी गणेश चौक चिंगराजपारा ने सरकंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया कि गुरुवार रात करीब 8:30 बजे वह अपने साथी मोनू यादव और विकास के साथ गणेश मंदिर के पास बैठा था। इसी दौरान नकुल यादव और साहिल वहां पहुंचे और मोनू यादव को अश्लील गालियां देने लगे। विरोध करने पर दोनों आरोपी भड़क गए और जान से मारने की धमकी देते हुए मोनू के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान नकुल यादव ने अपने पास रखे धारदार हथियार से मोनू यादव पर हमला कर दिया। हमले में मोनू के गर्दन के पीछे और दाहिनी आंख के पास गंभीर चोट आई है। बीच-बचाव के बाद घायल युवक को तत्काल सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद सरकंडा पुलिस ने आरोपी नकुल यादव और साहिल के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं 115(2), 118(1), 296, 3(5) और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,