बिलासपुर

बिलासपुर:- हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर में मिली ड्राइवर की लाश….संदिग्ध मौत की जांच में जुटी पुलिस,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम सेंवार स्थित नेशनल हाईवे पर खड़े एक ट्रेलर में ड्राइवर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक एमएच 40 सीएम 7746 पिछले तीन दिनों से हाईवे किनारे खड़ा था। नेशनल हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने ट्रेलर को लगातार एक ही स्थान पर खड़ा देखकर संदेह के आधार पर जांच की। ट्रक के पास पहुंचते ही तेज दुर्गंध आने लगी। अंदर देखने पर ड्राइवर मृत अवस्था में मिला, जिसके बाद तत्काल चकरभाठा पुलिस को सूचना दी गई।

थाना प्रभारी भावेश शेंडे के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शव काफी सड़ चुका था। पुलिस ने ट्रक मालिक से संपर्क किया, जिसने मृतक की पहचान बृजेश गिरी 40 वर्ष निवासी वाराणसी के रूप में की। वह महाराष्ट्र के चंद्रपुर क्षेत्र की गाड़ी चलाता था।

ट्रेलर मालिक के अनुसार 18 मई की सुबह उसकी ड्राइवर से आखिरी बार बातचीत हुई थी। प्रारंभिक जांच में अत्यधिक गर्मी, लू या शराब सेवन के कारण मौत की आशंका जताई जा रही है। ट्रेलर से शराब की खाली बोतल भी बरामद हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,