बिलासपुर

सकरी में दिनदहाड़े मोबाइल झपटमारी…एक्टिवा सवार दो युवक फरार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के सकरी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े मोबाइल झपटमारी की घटना सामने आई है। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 304(1) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रार्थी गोपी कुमार धीवर, निवासी ग्राम लोखण्डी ओवरब्रिज के पास, थाना सकरी ने पुलिस को बताया कि वह सीएमएस वाहन सेवा में कार्यरत है, जहां बैंक से एटीएम में नकदी जमा करने का काम किया जाता है। बुधवार 20 मई 2026 की सुबह करीब 11 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल पैशन प्रो क्रमांक CG 10 AQ 8339 से घर से मंगला स्थित वंदना हॉस्पिटल के पीछे सीएमएस कार्यालय जा रहा था। इसी दौरान लोखण्डी ओवरब्रिज के पास पीछे से एक्टिवा सवार दो युवक पहुंचे और उसकी बाइक के सामने वाहन अड़ा दिया। इसके बाद एक्टिवा में पीछे बैठे युवक ने तेजी से उसके पास पहुंचकर जेब में रखा वीवो कंपनी का मोबाइल फोन झपट लिया। मोबाइल की कीमत करीब 6 हजार रुपये बताई गई है। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी लोखण्डी की ओर भाग निकले। पीड़ित ने बताया कि एक आरोपी मोटा और गोरे रंग का था, जबकि दूसरा सांवला और दुबला-पतला था। दोनों की उम्र लगभग 25 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। एक्टिवा का रंग नीला था, हालांकि उसका नंबर पीड़ित नहीं देख सका।
लोखण्डी ओवरब्रिज के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी