बिलासपुर

मधुबन चौक पर अधेड़ से मारपीट कर लूट… घायल हालत में घंटों मदद का इंतजार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित मधुबन चौक में एक अधेड़ व्यक्ति के साथ बेरहमी से मारपीट और लूटपाट की घटना सामने आई है। घायल व्यक्ति की पहचान राजेश मौर्या 45 वर्ष पिता स्वर्गीय हरीश चंद्र मौर्या के रूप में हुई है, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पीड़ित ने बताया कि वह अपने घर से बहन से मिलने जा रहा था। इसी दौरान मधुबन चौक के पास कुछ स्थानीय युवकों ने उसे रोक लिया और अचानक हमला कर दिया। आरोपियों ने उसके चेहरे और होंठ पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। मारपीट के दौरान बदमाश उसके पास से 3,200 रुपये नकद और करीब 4,200 रुपये कीमत का मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद उसका पेन और अन्य सामान सड़क पर बिखरा मिला।

घायल राजेश ने आसपास मौजूद चूड़ी दुकानदारों और राहगीरों से मदद मांगी, लेकिन कोई सहायता के लिए आगे नहीं आया। पीड़ित के अनुसार उसने तत्काल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को फोन कर घटना की जानकारी दी, लेकिन काफी देर तक मदद नहीं पहुंची। करीब आधे से पौने घंटे तक तड़पने के बाद वह अपने बच्चों और भतीजे की मदद से खुद ही वाहन में अस्पताल पहुंचा। फिलहाल घायल का इलाज जारी है। मामले की सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को दे दी गई है और पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,