बिलासपुर

अवैध बोर खनन और खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई… 11 वाहन जब्त, कलेक्टर के निर्देश पर की जा रही छापेमारी,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में अवैध खनन, बिना अनुमति बोर खनन और रेत के अवैध परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो दिनों में कुल 11 वाहनों को जब्त किया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर राजस्व, खनिज और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। प्रशासन की इस सख्ती से अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। तहसीलदार प्रकाश साहू के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने देर रात ग्राम बसिया क्षेत्र में बिना अनुमति बोर खनन किए जाने की सूचना पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मौके पर अवैध रूप से बोर खनन करते पाए जाने पर दो बोर मशीन वाहनों को जब्त कर सिरगिट्टी थाना पुलिस की सुपुर्दगी में सौंपा गया। इसके अलावा तिफरा क्षेत्र में भी शिकायत मिलने पर संयुक्त टीम ने दो अन्य बोर मशीनों को जब्त किया। इस तरह कुल चार बोर मशीनों पर कार्रवाई की गई। इसी अभियान के तहत प्रशासन ने अवैध खनिज उत्खनन और बिना रॉयल्टी परिवहन करने वालों पर भी शिकंजा कसा। निरीक्षण के दौरान मुरूम और गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर चार हाइवा वाहनों को जब्त किया गया। इन वाहनों को सिरगिट्टी थाना एवं तोरवा थाना पुलिस की अभिरक्षा में रखा गया है। कार्रवाई में तहसील कार्यालय के पटवारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल रहे। वहीं खनिज विभाग की टीम ने गुरुवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जांच अभियान चलाकर अवैध रेत उत्खनन और परिवहन करते तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली वाहनों को जब्त किया। सेलर क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन करते एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई, जबकि गढ़वट और लोखंडी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन करते दो अन्य वाहन जब्त किए गए। सभी वाहनों को रतनपुर थाना एवं कोनी थाना की अभिरक्षा में रखा गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, अवैध परिवहन और बिना अनुमति बोर खनन करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,