रायगढ़

रायगढ़: सीतापुर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा…. मामूली विवाद में दोस्त बना कातिल, पुलिस ने आरोपी को दबोचा,

रमेश राजपूत

रायगढ़– जिले की पुलिस ने सीतापुर क्षेत्र में हुए बहुचर्चित ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की हत्या किसी दुश्मन ने नहीं, बल्कि उसके करीबी दोस्त ने ही मामूली विवाद के चलते बेरहमी से की थी। आरोपी ने लोहे के कड़े और ईंट से हमला कर युवक की जान ले ली थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना सीतापुर स्थित सामुदायिक शौचालय के पास की है, जहां 15 मई की सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान भगवानपुर निवासी 21 वर्षीय तिलक वर्मा के रूप में हुई। शव के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान पाए गए थे, जिससे हत्या की आशंका जताई गई। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से खून से सने पत्थर और ईंटें मिलीं। वहीं पूछताछ में यह जानकारी सामने आई कि घटना की रात मृतक तिलक वर्मा और उसके दोस्त अमन बसोड़ के बीच टावर मैदान में विवाद और मारपीट हुई थी। घटना के बाद से अमन का फरार होना पुलिस के शक को और गहरा कर गया। इसके बाद पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपनी बहन के घर छातामुड़ा क्षेत्र में छिपा हुआ है। इस पर कोतरारोड पुलिस ने पुराना बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर आरोपी अमन बसोड़ को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि 14 मई की रात दोनों के बीच सीमेंट पोल तोड़ने की बात को लेकर विवाद हुआ था। मारपीट में उसकी शर्ट फट गई थी, जिसके बाद तिलक ने उसे अपना टी-शर्ट पहनने को दिया था। इसके बाद दोनों के बीच गांव के बोरिंग के पास फिर विवाद हुआ, जिसमें दोनों घायल भी हुए। बावजूद इसके तिलक उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गया। रात में दोनों बाइक से सीतापुर पहुंचे और शराब की तलाश करने लगे। शराब नहीं मिलने पर दोनों सामुदायिक भवन के पास बैठ गए, जहां पुराने विवाद को लेकर फिर बहस शुरू हो गई। गुस्से में आकर अमन ने पहले अपने हाथ में पहने लोहे के कड़े से हमला किया और फिर पास पड़ी ईंट से तिलक के सिर, गर्दन और शरीर पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का कड़ा और वारदात के समय पहने कपड़े बरामद कर लिए हैं। मामले के खुलासे में थाना प्रभारी शील कुमार आदित्य सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस मामले पर एसएसपी शशिमोहन सिंह ने कहा कि हत्या जैसे गंभीर अपराध कर फरार होने वाले अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी