छत्तीसगढ़रेलवे

चांपा रेल हादसे के बाद कई ट्रेनें रद्द

रेल अधिकारी भी यात्रियों की शिकायत के बाद अपना हाथ खड़ा करते नजर आ रहे हैं

बिलासपुर आलोक अग्रवाल

चांपा सेक्शन में हुई रेल दुर्घटना से कई यात्री ट्रेनें प्रभावित हुई है ।हावड़ा की ओर से आने वाली अधिकांश ट्रेनें घंटों विलंब से चल रही है ।कुछ ट्रेनें 4 से 5 घंटे लेट चल रही है तो वही सारनाथ एक्सप्रेस 9 घंटे से भी अधिक विलंब से चल रही है ।चांपा सेक्शन में नॉन इंटरलॉकिंग वर्क की वजह से रेल परिवहन पहले से प्रभावित है उस पर रेल हादसे की वजह से समस्या और विकराल हो चुकी है। इससे सबसे बड़ी समस्या यात्रियों को हो रही है ।यात्री ट्रेनों के घंटों विलंब से चलने से यात्री समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे, वहीं उन्हें स्टेशन पर घंटों प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। दुर्घटना की वजह से रेलवे ने कई ट्रेनों के समय में व्यापक बदलाव किया है। यह बदलाव इस प्रकार है।

दिनांक 03 फरवरी को रायपुर से चलने वाली गाडी संख्या 58204 रायपुर-गेवरारोड पैसेंजर एवं 4 फरवरी को गेवरारोड से चलने वाली 58203 गेवरारोड-रायपुर पैसेंजर को बिलासपुर एवं गेवरारोड के बीच रदद् रहेगी।

दिनांक 04 फरवरी को गाडी संख्या 68745/68746 गेवरारोड-रायपुर-गेवरारोड मेमू रदद् रहेगी!
दिनांक 04फरवरी को रायपुर से चलने वाली गाडी संख्या 18801 रायपुर-कोरबा हँसदेव एक्सप्रेस को रायपुर से 05 घण्टे देरी से रवाना होगी!

दिनांक 4 फरवरी को 58118/58117 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर को बिलासपुर -झारसुगुड़ा-बिलासपुर के बीच रदद् रहेगी !
दिनांक 04 फरवरी को 12834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस को झारसुगुड़ा एवं रायगढ़ के बीच पैसेंजर बनकर चलेगी !
दिनांक 4 फरवरी को 68731/68732 गेवरारोड-बिलासपुर-गेवरारोड मेमू रदद् रहेगी !

दिनांक 4 फरवरी को 68738/68737 बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर मेमू रदद् रहेगी !

दिनांक 3 फरवरी को टिटलागढ़ से चलने वाली 58213 टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर एवं 4 फरवरी को बिलासपुर से चलने वाली 58214 बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर रदद् रहेगी

फिलहाल कुछ दिनों तक समस्या के कायम रहने की पूरी संभावना है। रेल अधिकारी भी यात्रियों की शिकायत के बाद अपना हाथ खड़ा करते नजर आ रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे... सुलह कराने गए युवक की हत्या...मोपका चौक हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी