पचपेड़ी

पचपेड़ी:- लीलागर की तेज धार में समाई जिंदगी, 72 घंटे बाद नदी से निकली 40 वर्षीय महिला की लाश; हादसे से इलाके में पसरा मातम

उदय सिंह

बिलासपुर – पामगढ़ ब्लॉक के ढाबाडीह-टांगर डेम के पास लीलागर नदी में बने एनिकट से तेज बहाव में बहकर लापता हुई 40 वर्षीय महिला का शव 72 घंटे बाद बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में मिला। मृतका की पहचान जेवरा निवासी रमाबाई चौहान, पति अजीत चौहान के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना के बाद परिजनों में मातम छा गया।जानकारी के अनुसार, रमाबाई चौहान रविवार को ढाबाडीह-टांगर डेम के पास लीलागर नदी में बने एनिकट के आसपास थीं। इसी दौरान वह नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गईं। घटना की जानकारी मिलते ही पामगढ़ पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने उनकी तलाश शुरू की। नदी में तेज बहाव और पानी का स्तर अधिक होने के कारण रेस्क्यू टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

पुलिस और राजस्व विभाग की टीम लगातार नदी के आसपास के क्षेत्रों में महिला की तलाश कर रही थी। करीब 72 घंटे बाद बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत सोन के लीलागर नदी स्थित खलखला घाट के पास महिला का शव मिला। स्थानीय लोगों से शव मिलने की जानकारी मिलने के बाद पामगढ़ और पचपेड़ी पुलिस के साथ राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची।पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई। घटना की जांच करते हुए पुलिस महिला के नदी में बहने के कारणों का भी पता लगा रही है। शव मिलने की सूचना पर महिला के परिजन भी मौके पर पहुंचे। 72 घंटे तक चली तलाश के बाद शव मिलने से परिवार में शोक का माहौल है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: बेल्ट-चाकू लेकर बाईपास पर निकलता था लूट गैंग, 47 मोबाइल समेत 7 आरोपी गिरफ्तार पचपेड़ी:- लीलागर की तेज धार में समाई जिंदगी, 72 घंटे बाद नदी से निकली 40 वर्षीय महिला की लाश; हादसे ... श्रीधाम गौधाम में बेजुबानों की दुर्दशा: बारिश में कीचड़ में धंसे पैर, चारा-पानी और शेड का अभाव, लगात... पिरैया में टेंट लगाकर जुए की महफिल...चार गिरफ्तार, 95 हजार का सामान जब्त चंदे की आड़ में घर में घुसी लुटेरी महिला, सिर पर वार कर महिला को किया बेहोश, जेवर उतारकर हुई फरार VIDEO:- शराब दुकान में आधी रात फायरिंग…पेट में लगी गोली, प्राइवेट गार्ड घायल, सीसीटीवी कैमरों में कै... VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;...