जांजगीर चाँपा

तालाब में डूबे युवक की 40 घंटे बाद मिली लाश…कीचड़ और जलीय पौधों की वजह से रेस्क्यू में हो रही थी परेशानी

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिले के बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत तालाब में डूबे 22 वर्षीय आनंद तंबोली की लाश आज सुबह 10:45 बजे रिकवर कर ली गई है। ग़ौरतलब है कि युवक 10 दिसंबर को दोपहर 1 बजे चुन्नी तालाब नहाने गया था, इसी दौरान वह गहराई में चला गया और डूबने लगा तभी तालाब में मौजूद दूसरे युवक ने उसकी आहट सुनी और मदद के लिए आवाज लगाई लेकिन उस वक्त तालाब में कोई नही था और युवक डूब गया,

जिसके बाद परिजनों और अन्य लोगों ने युवक को ढूंढने की कोशिश की लेकिन वह नही मिला जिसके बाद बलौदा पुलिस को सूचना दी गई, मौके पर पहुँची पुलिस गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम के साथ बोट, जाल और स्कूबा डाइविंग की मदद से युवक की तलाश कर रही जिन्हें 40 घण्टे बाद युवक का शव मिला है। युवक की तलाश कर रहे टीम के लोगों के अनुसार हालही में तालाब में खुदाई हुई है जिसकी वजह से कीचड़ भरा हुआ है साथ ही जलीय पौधें रेस्क्यू अभियान में बाधा डाल रहे थे। फ़िलहाल शव को पीएम के लिए भेज पुलिस अपनी विवेचना में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग, दो शातिर महिलाएं गिरफ्तार, कोटा:- बिजली खंभे पर काम करते समय ठेका कर्मचारी की करंट से दर्दनाक मौत...सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... सक्ति गोलीकांड का हुआ खुलासा...पति की प्रेमिका को रास्ते से हटाने पत्नी ने दी थी 4 लाख की सुपारी, पु... पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में संविदा कर्मी की फांसी के फंदे पर मिली लाश....जांच में जुटी पुल... साइबर ठगी... वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार...सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज