पचपेड़ी

पचपेड़ी:- रिश्तेदार के यहां मेहमान बनकर आए ग्रामीण की तालाब में मिली लाश, पचपेड़ी पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक ग्रामीण की लाश तालाब में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम में भेज आगे की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम जोंधरा स्थित बूढ़ा तालाब में सुबह करीब 6 बजे ग्रामीणों ने एक व्यक्ति का शव पानी में तैरता देखा। इसकी सूचना तत्काल पचपेड़ी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया और आसपास के लोगों से पूछताछ कर पहचान कराई।

पूछताछ में मृतक की पहचान बलौदाबाजार जिले के डुमरपाली निवासी वीर सिंह केवट (63 वर्ष) के रूप में हुई। बताया गया कि वे कुछ दिनों से जोंधरा में अपने रिश्तेदार के यहां आए हुए थे। सोमवार सुबह करीब 5 बजे वे शौच के लिए तालाब की ओर गए थे। आशंका जताई जा रही है कि इस दौरान वे तालाब में गिर गए होंगे, जिससे उनकी मौत हो गई।फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिसिया जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर