बिलासपुर

शिक्षक दिवस पर अमर ने किया शिक्षकों का सम्मान

डेस्क

भारत के पहले उपराष्ट्रपति और द्वितीय राष्ट्रपति शिक्षाविद सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर देशभर में शिक्षक दिवस मनाया गया। शिक्षा के बिना जीवन अंधकारमय है इसी अंधकार से उजाले की ओर ले जाने वाले शिक्षकों के प्रति सम्मान जताने कई कार्यक्रमों का आयोजन गुरुवार को किया गया

इसी कड़ी में ज्ञानम पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बिलासपुर सांसद अरुण साव और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल शामिल हुए उन्होंने यहां शिक्षकों का सम्मान करते हुए शिक्षकों की महत्ता पर प्रकाश डाला और कहा कि शिक्षकों के बिना किसी भी सभ्य समाज की कल्पना नहीं की जा सकती सभी के जीवन में ऐसा कोई ना कोई शिक्षक है जिसका प्रभाव आजीवन उन पर बना रहता है शिक्षक सम्मान समारोह के दौरान विद्यार्थियों के साथ अतिथियों ने भी यहां पौधारोपण किया इस मौके पर पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के अलावा सांसद अरुण साव, गुलाब सिंह राजपूत प्रकाश निर्मलकर अभिषेक शर्मा धनंजय गोस्वामी मोनू रजक भी मौजूद रहे

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी