छत्तीसगढ़

पुल से नीचे गिरा वाहन, हादसे में 1 की मौत 13 घायल

डेस्क

पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा मोड़ पर अनियंत्रित होकर एक चार पहिया वाहन पुल से नीचे गिर गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
मृतक का नाम गुलाब सिंह कंवर बताया गया है जो रोदे गांव का निवासी था। घटना में कुल 13 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक महिला सहित तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम नुनेरा के रहने वाले सूरज सिंह और उसके परिजन पाली में एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर शुक्रवार की रात वापस घर लौट रहे थे।
रात करीब 12 बजे वे उड़ता पुटा मार्ग होते हुए नुनेरा की ओर आ रहे थे, इस बीच नुनेरा मोड़ के पहले तेज रफ्तार बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 12 ए ई 7086 अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरा।
घटना के बाद ड्रायवर समेत वाहन में सवार सभी लोग बुरी तरह से फंस गए। राहगीरों की मदद से सभी को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बाहर निकाला गया।
गंभीर चोट आने की वजह से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
गम्भीर रूप से घायल महिला सहित तीन लोगों की हालत को देखते हुए उन्हें बिलासपुर स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी: जयरामनगर रेलवे फाटक अब 24 मार्च तक रहेगा बंद...इन रास्तों का करें उपयोग, शिक्षक हत्याकांड के फरार आरोपी ने घर पहुँचकर लगाई फांसी...पुलिस के हाथ लगने से पहले मौत को लगाया गले... VIDEO:- छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई अफीम की खेती…अब रायगढ़ जिले के तमनार में लहलहा रही थी हरियाली, मच... बिलासपुर: ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई... लाखों की नगदी और लग्जरी सामान के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार खनिज विभाग ने फिर की घेराबंदी, खनिजो का अवैध परिवहन करने वाले 5 हाइवा और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, खाद्य सुरक्षा विभाग हुआ अलर्ट..नवरात्रि और गर्मी को देखते हुए वाटर प्लांट और संस्थाओं की हुई जांच, प... सीपत: चखना सेंटर में सेना के जवान पर हमला...संचालक और कर्मचारियों ने की मारपीट,पुलिस कार्रवाई पर उठे... बिलासपुर: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला...महिला थाने के पास गला काटने की कोशिश बकरी-बकरा चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार...अन्य साथियों की तलाश जारी, कब्जे से बिक्री रकम जब्त जमीन विवाद में शिक्षक की निर्मम हत्या....फिर शव को जलाने का प्रयास, क्षेत्र में सनसनी