बिलासपुर

प्रेस क्लब गृह निर्माण सहकारी समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात….अतिरिक्त भूमि प्रदान करने मिला आश्वासन

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण सहकारी समिति के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री के बिलासपुर प्रवास के दौरान डीपीएस स्कूल स्थित हेलीपैड में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात की। पत्रकार कॉलोनी बिरकोना में शेष बचे पत्रकारों को भी आवास के लिए भूमि की मांग की गई।मालूम हो कि करीब 3 साल पहले समिति के पदाधिकारी और पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री जी से चरौदा भिलाई में जाकर पत्रकारों के लिए अतिरिक्त भूमि की मांग की गई थी जिसके परिपालन में मुख्यमंत्री जी के आदेश पर जिला प्रशासन बिलासपुर ने 5 एकड़ भूमि का चिन्हांकन कर भूआवंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली है।कलेक्टर के पास लंबित प्रक्रिया को जल्द पूरी कराने की मांग बिलासपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री से की गई है। इसके साथ ही करीब 5 करोड़ रुपए की लागत से अशोक नगर पानी टंकी से लेकर कोनी सिटी बस स्टैंड तक सड़क जीर्णोद्धार की मांग की गई है।श्री बघेल ने प्रतिनिमण्डल को मांग पूरी किये जाने का आश्वासन दिया है।मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव,नगर निगम बिलासपुर के महापौर रामशरण यादव, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय के अलावा प्रेस क्लब गृह निर्माण सहकारी समिति के अध्यक्ष इरशाद अली,उपाध्यक्ष संजीव पांडेय,डायरेक्टर व पूर्व अध्यक्ष शशिकांत कोंहेर,कमलेश शर्मा,यासीन अंसारी,साखन दर्वे,पत्रकार गोपीनाथ डे,अखलाख खान,विशाल झा,मनीष शर्मा,श्याम पाठक,लोकेश वाघमारे,प्रदीप भोई, दीपक अग्रवाल मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस... कोटा:- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज, रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार,