बिलासपुर

अभी से शुरू हुआ अमर के जन्मदिन का उत्सव, भाजपा कार्यकर्ताओं ने वृद्धाश्रम की मदद की

डेस्क

छत्तीसगढ़ शासन में सन् 2003 से 2018 तक लगातार 15 वर्ष तक छत्तीसगढ़ शासन के महत्वपूर्ण विभागों के रहे केबिनेट मंत्री अमर अग्रवाल के आने वाले 22 सितम्बर को जन्म दिवस के पूर्व अवसर पर भाजपा नेता राजेश पाण्डेय के नेतृत्व में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मसानगंज स्थित कल्याण कुंज वृद्धा आश्रम एवं नेहरू नगर के बरेसा आश्रम में पहुॅचकर वृद्धजनों को दैनिक उपयोग में लेने हेतु टाबेल का वितरण किया गया। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री रामदेव कुमावत विशेष रूप से उपस्थित थे और कहा कि राजेश पाण्डेय एवं उनकी टीम का यह कार्य सराहनीय है यह वस्त्र वृद्धजनों के दैनिक उपयोग में काम आएगा।

इस मौके पर सुरेश वाधवानी, प्रकाश जिज्ञासी, रोहित मिश्रा, लाला भाभा, रूपेश दुबे, मोनू ठाकुर, योगेश मनहर, मदन रात्रे, निखिल तिवारी, बिज्जू यादव, दाऊ शुक्ला, श्यामसुंदर तिवारी आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भाजपा नेता राजेश पाण्डेय ने बताया कि अमर अग्रवाल के जन्म दिवस के पूर्व अवसर पर 15 सितम्बर को राजीव गांधी चौक स्थित ओम सांई कोचिंग सेंटर ओम नगर जरहाभांठा में विशाल स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
चाकूबाजी: पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, गंभीर चोट लगने से युवक हुआ घायल, सिम्स में उपचार जा... मुंगेली में आईजी रामगोपाल गर्ग का दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण...लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के निर... पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष... कुल्हाड़ी-डंडों से जानलेवा हमला करने वाली महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार स्पा सेंटर के बाहर हवाई फायरिंग...घटना से मचा हड़कंप, दो आरोपी गिरफ्तार, एक पिस्टल और एक एयरगन जब्त बिलासपुर: एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई.... 2.06 करोड़ का बैंक घोटाला, बिल्हा एसबीआई की पूर्व क... ट्रेलर ने मोपेड सवार दंपति को लिया चपेट में...पत्नी की मौके पर दर्दनाक मौत,पति घायल बिलासपुर रेफर, बिलासपुर: स्कूल समय में फिर बदलाव...नया आदेश जारी, जानिए अब किस समय लगेंगी कक्षाएं, अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन 1 अप्रैल तक... छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई गांजे की बड़ी खेप...137 किलो अवैध गांजा जब्त, 8 तस्कर गिरफ्तार, 2 कार भी ... राज्यस्तरीय दोपहिया वाहन चोर गिरोह का हुआ बड़ा खुलासा... विभिन्न क्षेत्रों से चोरी किये गए 31 मोटरसाइ...