अवर्गीकृत

विवादों के साये में दीक्षांत समारोह, ऑडिटोरियम की जगह होटल में करने पर उठ रहे सवाल

आलोक

करीब 4 साल बाद अटल विश्वविद्यालय द्वारा दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया और वह भी कई कारणों से विवादों से घिर गया है सबसे बड़ा विवाद तो आयोजन को शहर से दूर एक निजी होटल में करने को लेकर है । आरोप लग रहे हैं कि 11 लाख रुपए आयोजन के नाम पर विश्वविद्यालय ने फूंक दिए हैं जिसमें बड़ी कमीशन खोरी की बात भी कही जा रही है। वही कुलपति प्रोफेसर गौरी दत्त शर्मा दावा कर रहे हैं कि होटल में आयोजन करने के पीछे उपलब्ध सुविधाएं मिलना है लेकिन आयोजन के दौरान भारी अव्यवस्था हर स्तर पर नजर आई। वहीं जब पत्रकारों ने यही सवाल राज्यपाल से किया तो उन्होंने गेंद विश्वविद्यालय कुलपति और कुलसचिव के पाले में डाल दी। सूत्रों के अनुसार आयोजन के पीछे कुलसचिव की मुख्य भूमिका है और इसीलिए आरोपों की सुई भी उन्हीं की ओर मुड़ती दिखाई दे रही है। शनिवार को आयोजित दीक्षांत समारोह चकरभाठा के पास हाईकोर्ट के करीब होटल सेंटर प्वाइंट इंटरनेशन में किया गया जबकि इससे पूर्व विश्वविद्यालय ने अपना दीक्षांत समारोह गुरु नानक स्कूल परिसर में किया था। सरकारी पैसे का दुरुपयोग करने के पीछे आयोजक तरह-तरह के कुतर्क दे रहे हैं लेकिन आरोप है कि आयोजन के पीछे जमकर कमीशन खोरी की गई है । इसलिए इसकी जांच की भी मांग उठ रही है वहीं आयोजन के दौरान आयोजन कर्ताओं ने मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक को भी नाराज कर दिया है जिस पर भी सवाल उठ रहे हैं। बिलासपुर शहर में ही महाराजा रंजीत सिंह सभागार के अलावा लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम, सिम्स ऑडिटोरियम जैसे स्थान थे जहां आसानी से दीक्षांत समारोह संपन्न किया जा सकता था लेकिन टैक्स के पैसे की फिजूलखर्ची अटल विश्वविद्यालय द्वारा की गई है, जिस में भी जनप्रतिनिधियों की अवहेलना भी हुई है। कुछ लोगों ने मिलकर फैसले लिए और समारोह को शहर से दूर एक होटल में सीमित कर दिया । आयोजन के लिए पूरे होटल को ही बुक कर लिया गया, जिसमें लाखों रुपए फूंक दिए गए । ऐसा किस लिए किया गया इस पर कोई सही कारण खुद अटल विश्वविद्यालय के कर्ताधर्ता नहीं बता पा रहे है। इसीलिए मीडिया के सवालों के आगे कुलपति नर्वस नजर आए।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...