बिलासपुर

कोचिंग सेंटर का ताला तोड़कर नगद सहित हजारों की चोरी…. अज्ञात चोरों ने आगजनी को भी अंजाम देने की कोशिश

रमेश राजपूत

बिलासपुर- अज्ञात चोर ने कोचिंग सेंटर का ताला तोड़कर हजारों रुपए का सामान पार कर दिया। कोचिंग संचालक की शिकायत पर पुलिस अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गांधी चौक की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजकिशोर निवासी सूरज कुमार साहू गांधी चौक स्थित बिहारी टाकीज के सामने संकल्प स्टडी सर्कल सेंटर नाम से कोचिंग सेंटर का संचालन करते है। सोमवार को रात कोचिंग सेंटर बंद कर घर चले गए थे।

आज सुबह 7 बजे कोचिंग सेंटर का कर्मचारी पवन निर्मलकर ने सूरज साहू को ऑफिस का ताला टूटने की जानकारी दी। अन्दर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था। ऑफिस के दराज में रखे 24 हजार रुपये गायब थे। साथ ही ऑफिस में जैकेट, टॉवेल आदि गायब मिले। चोर ने ऑफिस में आग लगाने की भी कोशिश की थी। पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380, 435, 457 के तहत अपराध दर्ज कर चोर के तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग...