बिलासपुर

प्रदेश सरकार के पुतला दहन की भाजयुमो की कोशिश को पुलिस ने किया ध्वस्त, भाजपा ने झूठे वायदे करने का लगाया आरोप

डेस्क

झूठ एवं फरेब के दम पर प्रदेश की जनता से झूठे वायदे कर बनी प्रदेश की कांग्रेस सरकार की असलियत धीरे धीरे अब सामने
आ चुकी है। यह आरोप युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री संजू नारायण सिंह ने आज प्रदेश सरकार के मंत्रियों के द्वारा दिए जा रहे अनरगल बातों
के विरोध को लेकर युवा मोर्चा द्वारा आयोजित भूपेश सरकार के पुतला दहन कार्यक्रम में कही डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी चौक पुराना बस
स्टैण्ड में आयोजित कार्यक्रम में श्री सिंह ने प्रदेश की भूपेश सरकार पर अनेक गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विधान सभा चुनाव में प्रदेश
के युवाओं को सब्जबाग दिखाते हुये वादा किया कि बेरोजगारों को पांच हजार प्रतिमाह बेरोजगारी भत्त दिया जाएगा साथ ही युवाओं को
बड़ी संख्या में सरकारी नौकरी देंगे ऐसे अनेक सपने दिखाकर प्रदेश की सत्ता तो हासिल कर ली लेकिन प्रदेश सरकार ने आज तक कोई भी
वायदा नहीं निभाया उल्टे प्रदेश के मंत्री गण उलूल-जूलूल बयान बाजी कर रहे हैं। मंत्रियों के मुंह में कोई लगाम नहीं है। मंत्रियों के द्वारा
दिए जा रहे मुर्खतापूर्ण बयानों से इनकी पोल खुल रही है साथ ही प्रदेश की जनता में भारी रोष भी बढ़ता जा रहा है। इसी के विरोध में युवा
मोर्चा पूरे प्रदेश में राज्य सरकार का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज करा रही है।

पूर्व मंत्री मस्तुरी विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि झुठ के सहारे सत्ता
प्राप्त करने वाली भूपेश सरकार ने अपने वायदे कर प्रदेश की सत्ता तो हासिल कर ली लेकिन सरकार अब वायदे से मुकर रही है प्रदेश के
मंत्री कुछ भी अनर्गल एवं बेतुके बयानबाजी पर उतर आए हैं।
महापौर किशोर राय ने भी प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश की जनता अब अपने आप को ठगा महसूस कर रही
है इसका मूल कारण कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में जो भी वायदे प्रदेश की जनता से किए थे वह पूर्ण नहीं कर पा रही है।
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की भूपेश
सरकार के मंत्री बेलगाम हो चुके है। उन्हें खुद मालूम नहीं होता कि वे क्या बोल रहे है किनके उपर क्या आरोप लगा रहे है। प्रदेश सरकार
की कारगुजारिया उजागर हाने लगी है | मंत्रियों के कार्यप्रणालियों से प्रदेश की जनता को शर्मसार होना पड़ रहा है, श्री सिंह ने कहा कि
प्रदेश के मंत्री अपने गिरेबान पर झांककर देखे फिर किसी के उपर आरोप लगाए। प्रदेश सरकार एवं उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों के द्वारा
अनर्गल आरोप एवं बयानों को लेकर युवा मोर्चा द्वारा आज प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया है। हालांकि भाजयुमो के इस पुतला दहन की कोशिश को पुलिस ने ध्वस्त कर दिया। भाजयुमो 3 पुतले लेकर पहुंची थी, लेकिन पुलिस ने एक में भी आग लगाने नहीं दी।

इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री रामदेव कुमावत एवं घनश्याम कौशिक, भारतीय जनता युवा मोर्च जिला महामंत्री दुर्गा एवं
लोकेशधर दीवान, सुनीता मानिकपुरी, अमित तिवारी, हरि गुप्ता, दुर्गेश पाण्डे, विष्णु सोनी, प्रकाश यादव, आलेख वर्मा, अनमोल कुमार
झा, ऋषभ चतुर्वेदी, लाला भाभा, आदित्य तिवारी, अमरदीप बोलर, नवीन उभरानी, महसी बाजपेयी, रौशन सिंह, सीनू राव, अजय
तिवारी,अंकुश गुप्ता, अशोक मानिकपुर, सिवेन गुप्ता, मुकेश ताम्रकार, ईश्वर देवांगन, निखिल केशरवानी, सन्नी रजक, दीपक खंडवा,
हिन्सु गुप्ता, दीपक मोटवानी, आशुतोष गोयल, विश्वजीत ताम्रकार, देवेश खत्री, विभा नहरेल, छोटेलाल, संतोष सिंह ठाकुर, प्रशांत, रोहित
मिश्रा, हिमांशु यादव, अजय यादव, अंचल दुबे, सभी बड़ी संख्या में उपस्थित थे

error: Content is protected !!
Letest
शिक्षक हत्याकांड के फरार आरोपी ने घर पहुँचकर लगाई फांसी...पुलिस के हाथ लगने से पहले मौत को लगाया गले... VIDEO:- छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई अफीम की खेती…अब रायगढ़ जिले के तमनार में लहलहा रही थी हरियाली, मच... बिलासपुर: ऑनलाइन सट्टे पर बड़ी कार्रवाई... लाखों की नगदी और लग्जरी सामान के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार खनिज विभाग ने फिर की घेराबंदी, खनिजो का अवैध परिवहन करने वाले 5 हाइवा और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, खाद्य सुरक्षा विभाग हुआ अलर्ट..नवरात्रि और गर्मी को देखते हुए वाटर प्लांट और संस्थाओं की हुई जांच, प... सीपत: चखना सेंटर में सेना के जवान पर हमला...संचालक और कर्मचारियों ने की मारपीट,पुलिस कार्रवाई पर उठे... बिलासपुर: पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला...महिला थाने के पास गला काटने की कोशिश बकरी-बकरा चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार...अन्य साथियों की तलाश जारी, कब्जे से बिक्री रकम जब्त जमीन विवाद में शिक्षक की निर्मम हत्या....फिर शव को जलाने का प्रयास, क्षेत्र में सनसनी मल्हार: बासंती चैत्र नवरात्र का शुभारंभ... माँ डिडनेश्वरी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब,