बिलासपुर

गनियारी में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई महर्षि कश्यप ऋषि की जयंती, समाज ने लिया उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प

रमेश राजपूत

बिलासपुर – पार गुप्ता समाज द्वारा आज गनियारी स्थित गुप्ता समाज धर्मशाला में अपने आराध्य एवं इष्टदेव महर्षि कश्यप ऋषि की जयंती श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं और जागृति महिला मंडल के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर महर्षि कश्यप ऋषि का स्मरण किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि कश्यप ऋषि की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर पूजा-अर्चना से हुई। इसके पश्चात सामूहिक आरती की गई और उपस्थित समाजजनों को प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान महर्षि कश्यप ऋषि के जीवन, व्यक्तित्व और उनके महान योगदान पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि महर्षि कश्यप ऋषि सप्तऋषियों में से एक हैं। उनका जीवन त्याग, ज्ञान, तपस्या और लोककल्याण की भावना का प्रतीक है। उन्होंने जिस आदर्श और आध्यात्मिक मार्ग का संदेश दिया, वह आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को उनके बताए मार्ग पर चलने का प्रयास करना चाहिए। उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर पार गुप्ता समाज के अध्यक्ष अरुण गुप्ता, महामंत्री रमेश गुप्ता, भागवत गुप्ता, अजय गुप्ता, गोपाल गुप्ता, युवा गुप्ता समाज के अध्यक्ष विनोद गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, अनिल गुप्ता, सतेंद्र गुप्ता, युगल किशोर गुप्ता, महेश गुप्ता सहित जागृति महिला मंडल की पूनम गुप्ता, रुचि गुप्ता, नीलम गुप्ता, श्रद्धा गुप्ता, गंगा गुप्ता, प्रिंसी गुप्ता, शिल्पा गुप्ता, वर्षा गुप्ता, प्रफुल्ल गुप्ता और विमल साहेब गुप्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम ने समाज में एकता, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का संदेश दिया। सभी ने महर्षि कश्यप ऋषि के आदर्शों को आत्मसात कर समाज की उन्नति और गौरव के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

error: Content is protected !!
Letest
गनियारी में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई महर्षि कश्यप ऋषि की जयंती, समाज ने लिया उनके आदर्शों पर ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, मारपीट कर मोबाइल और रुपये छीने, दो आरोपी गिरफ्तार मस्तूरी के होनहार अरमान गेंदले राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम, दूसरी बार करेंग... बिलासपुर पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप का दोनों राज्यों में दबदबा, छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश में पेट्रोल बिक्... स्वास्थ्य सेवाओं की असली ताकत मितानिनों का सम्मान, मल्हार नगर पंचायत ने श्रीफल और साड़ी भेंटकर बढ़ाय... मस्तूरी सीईओ और आरईएस एसडीओ को हटाने की मांग पर लामबंद सरपंच संघ.... 1 दिसंबर को चक्काजाम की चेतावनी चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, खाट से गिरने की कहानी बनाकर दफनाया शव, कब्र से निकली लाश ने खोला राज VIDEO:- 15 मिनट में बाइक गायब, कैमरे में चोर कैद; फिर भी सिविल लाइन पुलिस खाली हाथ, कार्रवाई पर उठे ... 3,100 का दावा, लेकिन किसानों की सहायता 917 से घटकर 659! MSP बढ़ोतरी का लाभ कहां गया?...विजय केशरवानी... रोजी-रोटी कमाकर घर लौट रहे गरीब दंपति पर काल बनकर आया तेज रफ्तार ऑटो, टक्कर से पत्नी की मौत, परिवार ...