
उदय सिंह
मल्हार – भारतीय जनता पार्टी मंडल मल्हार कार्यसमिति की मासिक बैठक नगर पंचायत मल्हार स्थित ऐतिहासिक पातालेश्वर मंदिर परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक में मंडल के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता एवं पातालेश्वर महादेव के जयकारों के साथ किया गया। बैठक में मुख्य रूप से संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। जिला मंत्री राजकुमार साहू ने अपने संबोधन में निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूची में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के महत्वपूर्ण कार्यक्रम पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथों पर सक्रिय होकर पात्र नवीन मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से जुड़वाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में प्रत्येक पात्र मतदाता की भागीदारी महत्वपूर्ण है। वहीं प्रदेश महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा चंद्रप्रकाश सूर्या ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर जोर देते हुए सभी पदाधिकारियों को नियमित रूप से शक्ति केंद्रों का प्रवास करने की बात कही। उन्होंने शक्ति केंद्र टोली की अनिवार्य बैठक आयोजित करने और संगठनात्मक गतिविधियों का विवरण रजिस्टर में व्यवस्थित रूप से संधारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भूमिका आवश्यक है।

बैठक का संचालन मंडल महामंत्री राजकुमार वर्मा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन मंडल उपाध्यक्ष व्यासनारायण पटेल ने किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, मंडल मंत्री देवचरण यादव, विधि रजक, पार्षद मिलूराम कैवर्त, आशुतोष वर्मा, मिथुन यादव, कमलेश सिंह, मनराखन केवट, प्रमोद थवाईत, एल्डरमैन धर्मेंद्र सिंह, सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष पुरुषोत्तम पटेल, सत्या राय, दीपक गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष सरस्वती यादव, सरपंच दीनकर, बालमुकुंद वैष्णव, नागेंद्र शर्मा, बहोरन केवट, झंडी राम साहू, सुरेश साहू, राजेश यादव, दीपक यादव, सुरेश खटकर, पुरन सिंह, रंजीत सोनवानी सहित मंडल के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।