रायपुर

VIDEO: संदिग्ध हालात में जली हुई मिली कार…चालक की जलकर हो चुकी थी मौत, हादसा या कुछ और पुलिस जुटी जांच में

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर– राजधानी रायपुर के माना थाना अंतर्गत धनेली के पास संदिग्ध हालत में एक जली हुई कार मिली है। कार में एक युवक की जली हुई लाश मिली है। मृतक की पहचान चंद्रशेखर सिंह के रूप में हुई है,जो पेशे से ट्रांसपोर्टर है, बताया जा रहा है कि वह शद्दानी दरबार का रहने वाला है। मृतक पुलिस विभाग से रिटायर्ड हवलदार का बेटा बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार माना पुलिस को शनिवार की सुबह सूचना मिली थी कि सड़क हादसे के बाद कार में आगजनी की घटना हुई है,

जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने घटनास्थल जाकर देखा तो कार पूरी तरह से जल गई थी और कार के अधजले नंबर प्लेट से गाड़ी के रजिस्ट्रेशन और मृत व्यक्ति की पहचान हो सकी है। आग लगने का कारण अज्ञात है। फिलहाल यह हादसा है या हत्‍या इसका पता नहीं चल सका है। मौके पर पहुंची माना थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में संविदा कर्मी की फांसी के फंदे पर मिली लाश....जांच में जुटी पुल... साइबर ठगी... वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार...सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद, यातायात पुलिस की पहल रंग लाई, दुर्घटनाओ... प्रतिबंध के बावजूद बोरवेल खनन पड़ा भारी, प्रशासन ने जब्त किए दो वाहन, उल्लंघन करने वालों को कड़ी कार... नशे में चूर होकर बाइक सवार हुआ बेसुध...अज्ञात चोर ले उड़े पल्सर, मोबाइल और सोने के जेवर, पचपेड़ी :- सूने मकान पर चोरों का धावा, अलमारी का लॉकर तोड़ 4.50 लाख रुपये लेकर फरार, अज्ञात चोर बिलासपुर:- टेंट लगाने के दौरान करंट की चपेट में आया मजदूर...हुई दर्दनाक मौत, ग्रैंड लोटस होटल में हु...