छत्तीसगढ़

चार के बदले 16 लाख वसूल लिये सूदखोर और अब कह रहे हैं, जिस्मानी संबंध बनाओ तो होगी कर्ज माफी

डेस्क

प्रदेश की सरकार किसानों की कर्ज माफी का वादा कर सत्ता पर काबिज हो गई लेकिन आज भी प्रदेश का किसान साहूकारों के चंगुल से बाहर नहीं निकल पाया है। अवैध रूप से काम करने वाले सूदखोरों के भंवर जाल में फंसे एक किसान और उसकी शिक्षाकर्मी पत्नी इस कदर शिकंजे में छटपटा रहे हैं कि अब उन्होंने मुंगेली कोतवाली थाने में शिकायत करते हुए आत्महत्या करने की धमकी दे दी है। किसान और जनपद सदस्य प्रदीप भास्कर की मुलाकात एक जमीन के डायवर्सन के सिलसिले में ओंकार डेहरिया और सेवक डेहरिया से हुई थी। वैसे तो यह दोनों भी शिक्षाकर्मी है लेकिन इनमें से ओंकार डेहरिया की पदस्थापना एसडीएम कार्यालय मुंगेली में है। पैसा लेकर लोगों का डायवर्सन कराने के अलावा यह लोग ब्याज पर रकम उधार देने का भी काम करते हैं।

आर्थिक जरूरत के लिए प्रदीप भास्कर ने इन लोगों और उनके कुछ परिचितों से पचास -पचास हज़ार कर 8 बार में करीब 4 लाख उधार लिए थे और इसके एवज में दो चेक ब्लैंक चेक के अलावा जमीन के कागजात भी जमा कराए थे। इतना ही नहीं घर की जरूरतों के लिए प्रदीप भास्कर की पत्नी शिक्षाकर्मी सरिता भारद्वाज अपने बैंक अकाउंट के कई चेक पर साइन कर घर पर रखती थी, इनमें से भी कुछ चेक प्रदीप भास्कर ने दबाव में आकर सूदखोरों को दे दिए । इसके बाद लगातार दबाव बनाते हुए चार लाख के बदले ब्याज की रकम के नाम पर उन लोगों ने 16 लाख रुपए वसूल लिए लेकिन फिर भी कर्ज की अदायगी नहीं हुई। जिसके बाद लगातार पति पत्नी को प्रताड़ित किया जाने लगा। इस दौरान प्रदीप भास्कर की सफारी गाड़ी भी इन्हीं के एक साथी गोलू श्रीवास ने करीब 6 महीने पहले जबरन लूट ली। हालांकि पुलिस की दखल से उनकी सफारी वापस मिल गई है। लेकिन इसी दौरान दबाव बनाते हुए इनकी बेशकीमती जमीन का झूठा इकरारनामा ओंकार डेहरिया ने बना लिया और जबरन उस जमीन पर कब्जा भी कर लिया। आरोपियों द्वारा सरिता भारद्वाज के हस्ताक्षर वाले चेक बैंक में लगा कर उन्हें बाउंस करा लिए गए और उसके आधार पर उनके खिलाफ मामला भी दर्ज करा दिया। आरोप है कि ओंकार डहरिया ने सरिता भारद्वाज के नाम के पांच पांच लाख के चार चेक बैंक में जमा किए हैं और इस मामले में लगातार उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा है।

मुंगेली कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए सरिता भारद्वाज ने आरोप लगाया कि आरोपी उन्हें लगातार धमका रहे हैं और यह तक भी कहते हैं कि अगर वह आत्महत्या कर ले, तभी उनका कर्ज पूरा होगा। सरिता भारद्वाज ने यह आरोप भी लगाया है कि आरोपी कर्ज अदायगी के एवज में उस पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी दबाव डाल रहे हैं। 4 लाख रुपए के एवज में 16 लाख 43000 रु की मांग की जा रही है । कोरा स्टाम्प में मनमाफिक रकम भरकर हस्ताक्षर करा लिए गए हैं। कुल मिलाकर प्रदीप भास्कर और सरिता भारद्वाज सूदखोरों की जाल में बुरी तरह फंस कर छटपटा रहे हैं। चार लाख के एवज में 16 लाख रुपए वसूल चुके सूदखोरों की भूख ख़त्म होने का नाम ही नहीं ले रही और अब तो उनकी गिद्ध निगाह सरिता भारद्वाज की अस्मत पर है। पति पत्नी प्रताड़ित होकर आत्महत्या का इरादा जाहिर कर रहे हैं क्योंकि सूदखोर लगातार उन्हें आत्महत्या के लिए मज़बूर कर रहे हैं । इस मामले में सरिता भारद्वाज ने बिलासपुर आईजी, एसपी समेत कोतवाली थाने में भी शिकायत दर्ज कराई है।
शहरी और ग्रामीण इलाकों में सूदखोर आज भी अपना मकड़जाल फैलाए हुए हैं, जिनकी आगोश में फसने वाला पूरी तरह तबाह हो जाता है। इन लोगों ने इतने शातिर तरीके से अपना मकड़ जाल बुना है कि पूरी तरह बर्बाद होने के बाद भी सरिता भारद्वाज और प्रदीप भास्कर इनकी चंगुल से नहीं निकल पा रहे है और उल्टे उन्हें ही अपराधी की तरह अदालतों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। पुलिस सूदखोरों के खिलाफ कार्यवाही की बात कहती है, लेकिन खुद एसडीएम कार्यालय में बैठे कर्मचारी धड़ल्ले से यह काम कर रहे हैं और कानून की चाबुक से भी वे पूरी तरह महफूज है। किसानों की हितैषी होने के दावे के बीच एक किसान सूदखोरों के चंगुल में फंस कर आत्महत्या करने को विवश हो रहा है वही उसकी शिक्षिका पत्नी की इज्जत दांव पर है और उनसे जिस्मानी संबंध की मांग की जा रही है । इसके बाद भी अब तक पुलिस की खामोशी हैरानी पैदा करती है। कोतवाली पुलिस को दी की गई शिकायत के बाद अब पुलिस क्या कदम उठाती है , यह देखना दिलचस्प होगा क्योंकि मामले के आरोपी रसूखदार और ऊंची पहुंच वाले हैं।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस... कोटा:- तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज, रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार,