बिलासपुर

गुरुवार दोपहर को बिलासपुर पहुंचेगी ऐतिहासिक यात्रा

डेस्क

सिख समाज,अपने प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव जी का 550 वां पावन प्रकाश पर्व मना रहा है। इस अवसर पर वर्ष भर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 22 सितंबर 2019 को संबलपुर उड़ीसा से एक ऐतिहासिक यात्रा निकाली गई है जो अलग-अलग शहरों का भ्रमण कर रही है। गुरुवार 26 सितंबर को कोरबा से रवाना होकर यह यात्रा दोपहर करीब 1:00 बजे नेहरू चौक से होते हुए कलगीधर गुरुद्वारा 27 खोली पहुंचेगी। वही संध्या 5:00 बजे ऐतिहासिक यात्रा 27 खोली गुरुद्वारा से आरंभ होकर नेहरू चौक देवकीनंदन चौक सदर बाजार गोल बाजार जूना बिलासपुर गांधी चौक होते हुए श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा दयालबंद पहुंचेगी।

जहां साध संगत द्वारा इस यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। इस मौके पर लंगर का भी आयोजन होगा। 27 सितंबर को प्रातः 10:00 बजे नगर कीर्तन शोभायात्रा जुलुस गांधी चौक बस स्टैंड चौक अग्रसेन चौक सत्यम चौक पुलिस ग्राउंड नेहरू चौक होते हुए तखतपुर रवाना होगी। इस ऐतिहासिक यात्रा के बिलासपुर पहुंचने पर दयालबंद गुरुद्वारा में विशेष दीवान सजाया जाएगा। इस यात्रा के संयोजक धर्म प्रचार कमेटी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अलावा अमृतसर और उड़ीसा और छत्तीसगढ़ के सिख मिशन गुरमीत सिंह सैनी के मार्गदर्शन में यात्रा आरंभ हुई है। इस नगर कीर्तन में पुरुष सफेद कुर्ता पायजामा केसरी दस्तार, वहीं महिलाएं सफेद सूट कुर्ती केसरी चुन्नी में मौजूद रहेंगी।

सिख समाज द्वारा यह वर्ष यूनिवर्सल भाईचारा वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है । बिलासपुर पहुंचने वाले इस नगर कीर्तन शोभायात्रा में तारण गुरु नानक आया, श्री जगन्नाथ पुरी, कीरथ करो नाम जपु खंड छको मक्का मदीना यात्रा पल्लक मांगू और लालो के संग एक ओंकार कल तारण गुरुनानक आया इत्यादि झांकियां शामिल है। साथ ही ननकाना साहिब गुरुद्वारा का मॉडल भी इस यात्रा में शामिल किया गया है, जिसे लेकर पंजाबी समाज में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ...