
डेस्क

विश्व हृदय दिवस के मद्देनजर सात दिवसीय जागरूकता कैम्प के तीसरे दिन प्रातः अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर द्वारा शहर के विवेकानंद उद्यान गार्डन में एक मेगा जागरूकता प्रोग्राम का आयोजन किया गया। आजाद लाफ्टर क्लब के अध्यक्ष शल मनोहर मेडेकर, आनंद लाफ्टर क्लब के अध्यक्ष डी.एस. गंभीर , अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर के संस्था प्रमुख डॉ. सजल सेन, डॉ मोहन गुप्ता, वरिष्ठ हृदय रोग विषेषज्ञ डॉ राजीव लोचन भांजा एवं डॉ महेन्द्र प्रसाद सामल द्वारा गैस के गुब्बारों को छोड़कर प्रातः जागरूकता प्रोग्राम का शुभारंभ हुआ। इस अभियान के तहत 230 से अधिक लोगों ने निःशुल्क ब्लडशुगर एवं ब्लड प्रेशर की जांच कराई।

अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर के सभी विभाग प्रमुखों एवं अपोलो कर्मचारियों के अलावा बड़ी संख्या में बिलासपुर के लोग एवं कंपनी गार्डन के मॉर्निगवॉकर्स मौजूद थे। वरिष्ठ हृदय रोग विषेषज्ञों ने हार्ट की बिमारी से बचने की टिप्स बताई एवं नियमित दिनचर्या तथा नियमित स्वास्थ्य परिक्षण पर जोर दिया। चीफ डायटिषियन डॉ चंपा मजुमदार ने तेल को बार-बार गरम कर उपयोग न करने की सलाह दी।
